Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

छत्तीसगढ़ :- सूरजपुर न्यूज़ : मिड-डे मील के चावल को लेकर विवाद, प्रधानपाठक पर चावल ले जाने का आरोप

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 132

Share:

सूरजपुर:- जिले के विकासखंड ओड़गी के ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के चावल को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानपाठक पर मिड-डे मील के चावल को वाहन में भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस से की गई है।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च की शाम करीब 6:15 बजे स्कूल परिसर से मध्याह्न भोजन का करीब दो बोरी चावल कार में लोड कर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि चावल को स्कूल से बाहर ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि सहित गांव के कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक नहीं रुका और आगे बढ़ गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा कर उसे गांव के भीतर ही रोक लिया। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और पुलिस से की है तथा मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से शिकायत के आधार पर जांच की बात कही जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts