Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद को ग्लोबल आइकन अवार्ड 2025

Share:

ABN Express News 24x7 

बिलासपुर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा विकलांगों की सेवा के लिए मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

 

यह आयोजन अंबेडकर इंटरनेशनल ऑडिटोरियम, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जहां यह सम्मान प्रदान किया गया, इस अवसर पर प्रदीप मेडिकल एजेंसी तेलीपारा बिलासपुर में, एक बैठक आयोजित कर प्रसन्नता व्यक्त की गई, तथा विकलांग सेवा के क्षेत्र में परिषद की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारीयों द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर ( महाराष्ट्र) में आयोजित विकलांग विमर्श पर केंद्रित 15 वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर से आए विद्वानों के साथ परिषद की ओर से डा. विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, मदन मोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री, न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेई, विष्णु कुमार तिवारी, दीनदयाल यादव, बाल गोविंद अग्रवाल व राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ. सुरेश माहेश्वरी अमलनेर (महाराष्ट्र ) की सहभागिता महत्वपूर्ण रही. इस अवसर पर डा. विनय कुमार पाठक द्वारा लिखित" विकलांग विमर्श दशा और दिशा " ग्रंथ का डॉ. गीता दौड़मनी कोल्हापुर द्वारा मराठी में अनुवादित ग्रंथ का विमोचन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रमाणित हुई, इसी तरह आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2025 को विकलांगों के सामूहिक विवाह के आयोजन में सभी सदस्यों को रायपुर में सम्मिलित होने आंमत्रित किया गया। बैठक में आगामी मार्च एवं अप्रैल माह में आंखों की जांच तथा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, एवं शल्यक्रिया के माध्यम से पैरों की विकृति को दूर करने के लिए एक शल्य शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मदनमोहन अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 34 विधाओं में कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का चयन हुआ जो कि परिषद के लिए अत्यंत ही गौरव की बात है। इस बीच लक्ष्मी ने प्रतिभा उन्नयन कार्यक्रम के लिए ट्रेनिंग सेंटर प्रारंभ करने की बात रखी, वही प्रोफेसर बी.एल. गोयल ने विकलांग सेवा कार्यों को सतत जारी रखने का आह्वान किया, आभार प्रदर्शन डीपी गुप्ता द्वारा किया गया, इस अवसर पर डॉ विनय कुमार पाठक, श्रीमती विद्या केडिया, पवन नालोटिया , राजू सुल्तानिया, नित्यानंद अग्रवाल, डॉ.ए के यदु, डॉ. अरुण अग्रवाल, आर. के .गेंदले, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, दर्शन सिंह सेखों आदि उपस्थित रहे। .

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts