Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : 'सरकार ने अपना वादा पूरा किया', किसानों के खाते में पहुंचे पैसे, किरण सिंहदेव ने कहा- बीजेपी जो कहती है करती है

Abhyuday Bharat News / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 152

Share:


छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है।



रायपुर: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा कर दिया है। होली से पहले प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को धान बेचने के मूल्य की अंतर राशि का एक साथ और एकमुश्त भुगतान कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राज्य सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

सरकार ने पूरा किया अपना वादा

किरण सिंहदेव ने शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए इसे किसानों के लिए होली का एक बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि सरकार ने होली से पहले भुगतान करने का अपना वादा पूरा किया है । 

बीजेपी जो कहती है वह करती है

किरण सिंहदेव  ने अंतर राशि प्राप्त करने वाले सभी किसान भाइयों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों पर अमल कर रही है।

किसानों के हित में फैसले

सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से किसानों की सर्वतोमुखी उन्नति व खुशहाली के द्वार खुल रहे हैं। सिंहदेव ने विश्वास दिलाया कि साय के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए कार्य करती रहेगी।


कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा बिलासपुर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के आरोपों के मद्देनजर पलटवार कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक, पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सिंहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि जब बस्तर में विकास होता है या सरगुजा में कार्यक्रम होते हैं, तब भी विपक्ष को आपत्ति होती है, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts