Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: अपने धाम लौटे प्रथम पूज्य श्री गणेश.. सभापति गौरहा ने जिला पंचायत क्षेत्र का किया भ्रमण..मांगा समग्र विकास का आशीर्वाद..सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुए शामिल..

Admin / Tue, Sep 17, 2024 / Post views : 202

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर -:- सभी को सुख समृद्धि और मनोकामना का आशीर्वाद देकर भगवान गौरीनंदन अपने धाम लौट गए और साथ ही भक्तों के मन मे अगले वर्ष उनके आने का उमंग भी है। भगवान लम्बोदर ने सभी को शांति और अमन चैन से रहते हुए एक और नेक होने का वरदान भी दिया। इस दौरान नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण किया।   जगह जगह विराजे भगवान रिद्धि सिद्दि से आशीर्वाद लिया। प्रदेश और क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि और मनोकामना का वरदान मांगा। आम और खास सभी ने अपने नेताओं से सुख और दुख को साझा किया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक -3 के सभी 21 ग्राम पंचायतो का भ्रमण किया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर पूजा पंडालों में पहुचकर गणेश उत्सव में शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भरपूर आनन्द उठाया। ग्राम पंचायतों में विराजमान सन्मुख गणेश का वंदन किया। जगह जगह लोगों के साथ संवाद भी किया। गणेश उत्सव की शुभकामनाएं भी दी। देर शाम तक आरती में शिरकत कर भगवान प्रथम पूज्य के सामने मत्था टेका और सबके लिए अमन चैन का आशीर्वाद लिया। नौनिहालों को उत्साहित भी किया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं के बीच ईनाम का वितरण किया। अंकित ने कहा प़ढ़ाई के साथ खेल कूद में भी आगे रहने की जरूरत है। तब ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।  अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत बैमा,पौंसरा,नंगोंई,परसाही उर्तुम,लगरा,खैरा (ल),फरहदा,महमंद,धूमा, मानिकपुर,ढेंका, कोरमी,बसिया,हरदीकला,लिमतरी,नगरौड़ी,बन्नाकडीह, सिलपहरी,पौड़ी (स) और मगरउछला,सेमरा समेत ग्राम पंचायतों में बैठक कर लोगों की शिकायतों को सुना और मुखिया और स्थानीय लोगों के घर भोजन भी किया,उपस्थित सभी लोगों से मिलजुलकर रहने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।  गणेशउत्सव कार्यक्रम में शिरकत के दौरान अंकित गौरहा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नजर आए जिनमें गौरीशंकर यादव,केशव साहू,जनपद सदस्य नारद रजक,जनपद सदस्य आरती रामलाल,जनपद सदस्य रवि बघेल,बैमा सरपंच गायत्री दीपक,सचिन धीवर,कमल सिंह ठाकुर,नंगोई सरपंच गंगोत्री बुद्धनाथ पैगोर,रितेश शर्मा,राजकुमार केवट,उर्तुम सरपंच पुष्पा रतिराम केवट,परसाही सरपंच रुखमणी ओमप्रकाश डोंगरे,राजेंद्र टैगोर,लगरा सरपंच गीता शत्रुघ्न साहू,मुखीराम बिरजे,शिवशंकर कैवर्त,सुमित साईं,राकेश शुक्ला,दुर्गा सिंह,महमंद सरपंच अनिल निषाद,धूमा सरपंच मोतीलाल खूंटे,ढेका सरपंच दिनेश मौर्य,मानिकपुर सरपंच ताराचंद देवांगन,सत्येंद्र शुक्ला,विनोद कौशिक,नगरौड़ी सरपंच जानकी बद्री प्रसाद साहू,बन्नाकडीह सुखनंदन सोनी, योगेश सोनी,टीकाराम यादव,पोड़ी (स) सरपंच विजय शंकर बांधे,संतोष निषाद,मगरउछला सरपंच मायाबाई अशोक यादव, हितेश धीवर और सभी जगह समिति के अध्यक्ष व सदस्य और ग्रामवासी मौजूद रहें।     समाचार संकलन एवं ग्राफिक - अनिल बघेल, बिलासपुर

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts