Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: अग्निवीरों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान

Admin / Thu, Jul 18, 2024 / Post views : 426

Share:

ABN NEWS EXPRESS 24x7

10% Quota for Agniveer in Govt Jobs in Haryana:

हरियाणा की सरकारी भर्तियों में अग्निवीर को आरक्षण दिया जाएगा। बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में अग्निवीरों को लाभ देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जो युवा भारतीय सेना में अग्निवीर रह चुके हैं, उन्हें हरियाणा में सरकारी नौकरी में 10 फीसदी तक आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार की ग्रुप सी भर्ती में 5% रिजर्वेशन दिया जाएगा।बिना ब्याज के 5 लाख तक कर्ज भी मिलेगा. अग्निवीरों के लिए ब्याज मुक्त ऋण समेत अन्य घोषणाओं के साथ-साथ सीएम Nayab Singh Saini ने सबसे बड़ा ऐलान राज्य में निकलने वाली गवर्नमेंट जॉब्स को लेकर की है। कहा गया है कि हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, माइनिंग गार्ड भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, जेल वॉर्डन, SPO जैसी नौकरियों में अग्निवीर को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जबकि ग्रुप सी में 5 फीसदी पद Agniveer के लिए आरक्षित रहेंगी।

सीएम के ऐलान के मुख्य बिंदू

हरियाणा में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण

पुलिस और माइनिंग गार्ड की भर्ती में आरक्षण

ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में उम्र की सीमा में 3 साल की छूट

बिना ब्याज के 5 लाख तक का ऋण मिलेगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ”अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई थी. इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकहित की ये योजना है. इस योजना के माध्यम से हमारे पास स्किल्ड युवा, एक्टिव युवा तैयार होते हैं.

हरियाणा में किन-किन क्षेत्रों की नौकरियों में मिलेगा आरक्षण?

उन्होंने ये भी कहा, ”हरियाणा में प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ, की भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा. ग्रुप बी और सी में सरकारी पदों के लिए अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, परंतु अग्निवीरों के पहले बैच के मामले में यह छूट 5 वर्ष की होगी. सरकार ग्रुप सी में सिविल पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण और ग्रुप बी में 1 प्रतिशत आरक्षण देगी.

हरियाणा में अग्निवीरों को कर्ज पर ब्याज माफी- सीएम सैनी

उन्होंने आगे कहा, ”अगर किसी भी अग्निवीर को किसी भी औद्यौगिक यूनिट द्वारा प्रति माह 30 हजार रुपए से अधिक वेतन दिया जाता है, तो हमारी सरकार उस औद्यौगिक यूनिट को 60 हजार रूपए की वार्षिक सब्सिडी देगी. अगर कोई अग्निवीर अपना उद्यम स्थापित करना चाहता है तो सरकार 5 लाख के ऋण पर ब्याज माफ की जाएगी.

क्या है अग्निपथ स्कीम?

सरकार जून 2022 में अग्निपथ स्कीम लेकर आई थी। ये युवाओं को डिफेंस से जोड़ने की शॉर्ट-टर्म स्कीम है. सेना, वायु सेना और जल सेना तीनों के आई योजना के तहत भर्ती सैनिकों को नाम दिया गया- अग्निवीर। इसमें सैनिकों की चार साल के लिए भर्ती होती है, साथ ही अगले चार सालों के लिए उन्हें एक्सटेंशन भी मिल सकता है। सर्विस पूरी होने पर 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सेना में ले लिया जाएगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत को एक बड़ी राशि के साथ, स्किल सर्टिफिकेट दिया जाएगा ताकि वे क्षमता के अनुसार नया काम खोज सकें

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts