Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 247

Share:

भारत में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के भारी दबाव व असर अब नेपाल की सरकार पर दिखने लगा है. नेपाल में परीक्षा पेपर लीक होने के बाद बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. सरकार ने देश के युवाओं को भरोसा दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी. सरकार और  शिक्षा प्रशासन ने इस गंभीर मामले पर त्वरित कदम उठाए हैं. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नेपाल MBS फर्स्ट सेमेस्टर का 24 जुलाई का परीक्षा प्रश्नपत्र परीक्षा के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

नेपाल में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बालेन शाह सरकार के हाथ-पांव फूल गए है. यह मामला ऐसे समय आया है, जब भारत में राजधानी दिल्ली ने इसी मुद्दे पर भारी उथल पुथल देखी है. जिसके बाद से  सरकार अलर्ट मोड में आ गई है.

नेपाल के शिक्षा और  खेल मंत्री सस्मित पोखरेल ने कहा है कि त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के MBS फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है. सरकार ने देश के युवाओं को भरोसा दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी, जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे.

शिक्षा और खेल मंत्री सस्मित पोखरेल ने आगे कहा है कि इस मामले में गृह मंत्रालय और नेपाल पुलिस के बीच बातचीत हुई और निगरानी बढ़ा दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

नेपाल बीते साल युवाओं का प्रदर्शन देख चुका है, जिसमें उस समय की केपी ओली सरकार गिर गई थी. सस्मित पोखरेल ने कहा कि जो भी व्यक्ति शिक्षा व्यवस्था और अच्छे प्रशासन के खिलाफ काम करेगा, उसे कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts