Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: छत्तीसगढ़: CAF जवान ने कैंप में गोलीबारी कर मचाया कोहराम, दो जवानों की मौत, दो घायल

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
भूताही गांव में स्थित सीएएफ के 11वीं बटालियन के शिविर में आज सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई।
CAF Soldier Firing: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान द्वारा अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी किए जाने के कारण दो जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूताही गांव में स्थित सीएएफ के 11वीं बटालियन के शिविर में आज सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई औक जवान अंबुज शुक्ला और राहुल बघेल घायल हो गए। 2 CAF jawans died Injured jawan

भूताही शिविर में वारदात

उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भूताही गांव में सीएएफ का शिविर बनाया गया है। भुताही शिविर में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों को गोली लगी। गोली लगने से जवान रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जब तीन घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तब संदीप पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
2 CAF jawans died
Dead body of jawan Rupesh Patel

2 CAF jawans died: अंबुज शुक्ला के पैरों में मारी गोलियां

अजय सिदार ने रुपेश पटेल का सपोर्ट करने वाले जवान अंबुज शुक्ला के दोनों पैरों में गोलियां मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य जवान को गोलियां छूते (2 CAF jawans died) हुए निकल गईं। इस दौरान वहां मौजूद जवान राहुल बघेल ने अजय सिदार को किसी तरह पकडक़र काबू में किया।
सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने बताया कि घटना के बाद गोलीबारी करने वाले जवान सिदार को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। गर्ग ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

शॉक लगने से एक जवान की मौत

घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर के नक्सल ऑपरेशन एसपी शैलेष पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोलियां चलने से एक जवान संदीप पांडेय को शॉक लगा और वह गिर गया। उसे अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
2 CAF jawans died
Injured jawan
घायल जवान को किया गया रेफर
घटना के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर अन्य जवानों द्वारा मृत और घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया।

जवान के शरीर में नहीं मिली गोलियां

शॉक लगने से मृत जवान संदीप पांडेय के संबंध में बीएमओ डॉ. सतीश पैंकरा का कहना है कि जवान के शरीर पर गोलियों के एक भी निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts