Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : दुर्ग में छोटे भाई की डांट से गुस्सा हुई 4 क्लास की छात्रा, टेबल पर चढ़कर फंदा बनाया और लगा ली फांसी...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 124

Share:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10 साल की एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। छात्रा चौथी क्लास में पढ़ती थी। छोटे भाई से विवाद के बाद वह गुस्सा थी।

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल की एक बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने छोटे भाई के डांटने से नाराज थी। बच्ची 4 क्लास में पढ़ती थी। जब छात्रा ने फांसी लगाया उस वक्त घर में परिवार का कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि कि भाई बहन के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद भाई ने उसे डांट दिया।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। घटना 19 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली गुरप्रीत कौर चौथी क्लास में पढ़ती थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा  थी। उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर चलती है। दोनों काम पर गए हुए थे। इसी दौरान भाई और बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

टेबल में चढ़कर लगाया फंदा

जानकारी के अनुसार, घर में भाई और बहन थे। किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। जिसके बाद भाई ने उसे जमकर डांटा। भाई की डांट से छात्रा नाराज हो गई। वह अंदर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। वहां उसने टेबल लगाकर सिलिंग फैन पर चुनरी से फांसी का फंदा बनाया और लटक गई।

परिजन घर लौटे तो बहुत देर तक नहीं खोला गेट

परिजन जब काम से लौटे तो उन्होंने बेटी को आवाज दी लेकिन उसने बहुत देर तक गेट नहीं खोला। उसके बाद जब परिजनों ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन और पड़ोसियों ने बच्ची को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शुक्रवार को हुआ अंतिम संस्कार

बच्ची का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts