Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

पामगढ न्यूज़ : प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 10, 2026 / Post views : 6

Share:

पामगढ़ क्षेत्र में विगत 26 वर्षों से संचालित अंचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ द्वारा दिनांक 10 जून 2026, बुधवार को "प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जे.के. जैन (पूर्व कुलसचिव, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर) तथा डॉ. चंद्रशेखर खरे (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं शोध विद्वान, सस्य विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुधा पाण्डेय (अध्यक्ष, मईनका माई शिक्षण समिति, पामगढ़) द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्न गणमान्यजन उपस्थित रहे –

⭕ नरेंद्र कुमार पाण्डेय (संचालक, विद्या निकेतन एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल, पामगढ़)

श्रीमती रश्मि पाण्डेय (कोषाध्यक्ष, मईनका माई शिक्षण समिति, पामगढ़)

⭕ अनुराग पाण्डेय (सदस्य, मईनका माई शिक्षण समिति, पामगढ़)

अपने उद्बोधन में डॉ. चंद्रशेखर खरे ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपनी क्षमता अनुसार समय, योग्यता, धन, श्रम एवं पूंजी के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि अभियांत्रिकी, पी.ई.टी., आई.सी.ए.आर., आई.टी.आई., पी.एस.सी., एस.एस.सी., यूपीएससी, सीपेट, आरसेटी प्रशिक्षण तथा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही क्रॉप डॉक्टर, दामिनी बिजली चेतावनी, हर्बकेल एवं राइस आईएफसी ऐप की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को "दुर्गा प्रसाद पाण्डेय मेमोरियल अवार्ड" से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त "केशव प्रसाद पाण्डेय कन्या शिक्षा योजना" के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 बालिकाओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा हेतु गोद लिया गया।

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल, पामगढ़ की छात्रा कुमारी प्रज्ञा साहू ने 94.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर पामगढ़ नगर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सफलता में गणित शिक्षक श्री मेहुल पाण्डेय के विशेष योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

समारोह में कुल 150 विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. जे.के. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि –

"12वीं के विद्यार्थियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने भविष्य का सही चयन करना है। उन्हें अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप ऐसे पाठ्यक्रमों का चयन करना चाहिए, जो उन्हें उनके निर्धारित लक्ष्य तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध हों।"

कार्यक्रम के सफल संचालन में हिंदी माध्यम प्राचार्य श्री अशोक कुमार मिरे, अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य श्री दीपक कुमार प्रधान, श्री अखिल शुक्ला (विभाग प्रमुख) सहित समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

निवेदक :

डॉ. चंद्रशेखर खरे

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं शोध विद्वान (सस्य विज्ञान)

कृषि विज्ञान केंद्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर

कृषक वैज्ञानिक सलाहकार एवं कैरियर मार्गदर्शक

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

मो. : 8770414150, 6264388869

धर्मेन्द्र कुमार खरे

निदेशक एवं प्रमुख

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

जितेंद्र कुमार खरे

प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी

सुमन खरे

वरिष्ठ समाज सेविका, पामगढ़।

समाचार संकलन :अनिल बघेल ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts