Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

Sports : FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 15, 2026 / Post views : 9

Share:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए डेब्यू कर रही कुराकाओ को 7-1 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-ई में खेले गए इस मुकाबले में जर्मन टीम ने शुरू से आखिर तक दबदबा बनाए रखा। इस जीत के साथ जर्मनी ने न केवल टूर्नामेंट में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, बल्कि फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।

ब्राजील का रिकॉर्ड तोड़कर शीर्ष पर पहुंचा जर्मनी

कुराकाओ के खिलाफ सात गोल दागने के साथ ही जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में अपने कुल गोलों की संख्या 239 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उसने ब्राजील के 238 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीमों की सूची में जर्मनी पहले, ब्राजील दूसरे और अर्जेंटीना 152 गोल के साथ तीसरे स्थान पर है।

चौथी बार किया 7 या उससे ज्यादा गोल का कारनामा

यह चौथा मौका है जब जर्मनी ने किसी फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले में सात या उससे अधिक गोल दागे हैं। इसके साथ ही उसने हंगरी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया, जिसने अपने वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

वर्ल्ड कप में जर्मनी के 7+ गोल वाले मैच

1954 – तुर्की के खिलाफ 7-2

2002 – सऊदी अरब के खिलाफ 8-0

2014 – ब्राजील के खिलाफ 7-1

2026 – कुराकाओ के खिलाफ 7-1

शुरुआती झटके के बाद पूरी तरह हावी रहा जर्मनी

मुकाबले में जर्मनी ने तेज शुरुआत की और छठे मिनट में फेलिक्स नेमेचा ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि 21वें मिनट में कुराकाओ ने सभी को चौंकाते हुए बराबरी कर ली। तेज काउंटर अटैक के दौरान लिवानो कोमेंसिया का शॉट डिफ्लेक्ट होकर गोल में चला गया। यह फीफा वर्ल्ड कप में कुराकाओ का पहला गोल भी रहा।

कुराकाओ की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। 38वें मिनट में निको श्लॉटरबेक ने कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर जर्मनी को फिर बढ़त दिलाई। इसके बाद हाफ टाइम से ठीक पहले काई हैवर्ट्ज ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में गोलों की बरसात

दूसरे हाफ की शुरुआत के महज 69 सेकेंड बाद जमाल मुसियाला ने गोल दागकर जर्मनी की बढ़त और मजबूत कर दी। इसके बाद नाथानियल ब्राउन, डेनिज उंडाव और काई हैवर्ट्ज ने भी गोल किए। जर्मन खिलाड़ियों के लगातार हमलों के सामने कुराकाओ की रक्षा पंक्ति पूरी तरह बिखर गई और टीम को 7-1 की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

जर्मनी की इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विश्व फुटबॉल में उसका दबदबा अब भी कायम है। वहीं, कुराकाओ को अपने पहले वर्ल्ड कप मुकाबले में हार जरूर मिली, लेकिन टीम ने अपना पहला विश्व कप गोल दागकर इतिहास में नाम दर्ज करा लिया।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts