Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज : होली से पहले CM योगी का छात्रों को बड़ा तोहफा, स्कॉलरशिप की रकम बढ़ी, 38 लाख को होगा फायदा

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 158

Share:

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली छात्रों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने स्कॉलरशिप की रकम बढ़ाने का फैसला किया है। 

होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टूडेंट्स को मिलने वाली स्कॉलरशिप की रकम बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका सीधा लाभ राज्य के 38 लाख स्टूडेंट्स पर पड़ेगा।

9वीं-10वीं के छात्रों को बढ़कर मिलेगी स्कॉलरशिप

होली से पहले योगी सरकार ने 9वीं और 10वीं क्लास के छात्रों की स्कॉलरशिप बढ़ाने का फैसला किया है। 9वीं-10वीं के पिछड़े वर्ग के छात्रों को पहले 2250 रुपये छात्रवृत्ति मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब 3000 रुपये कर दिया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने छात्रवृत्ति वृद्धि का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया।

छात्रवृत्ति का दायरा बढ़ा, आय सीमा 2 लाख से 2.5 लाख की

यूपी सरकार ने पिछड़े वर्ग (OBC) वर्ग के छात्रों को एक और बड़ी राहत दी है। छात्रवत्ति एवं शुल्क भरपाई के लिए ओबीसी वर्ग के छात्रों के माता-पिता व अभिभावकों की आय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे छात्रवृत्ति का लाभ उठाने वाले छात्रों को दायरा बढ़ेगा। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि पिछड़े वर्ग के छात्रों के अभिभावकों की आय सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी गई है।

लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले से छात्र हित में ये बढ़ौतरी की गई है। साल 2026-27 में लगभग 38 लाख स्टूडेंट्स को इस फैसले का लाभ मिलने की संभावना है।

अब 25 सितंबर से दी जाती है छात्रवृत्ति

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत साल 2023-24 से एक भी विद्यार्थी नहीं छूटा है। पहले 31 मार्च को छात्रवृत्ति दी जाती थी, अब योगी सरकार में 25 सितंबर से छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

दिव्यांगजनों की पेंशन भी बढ़ी

उन्होंने बताया कि छात्रों के साथ-साथ दिव्यांगजन पेंशन राशि 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। 2017 से पहले यह मात्र 300 रुपये थी। योगी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से इसे पांच गुना तक पहुंचा दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts