Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बरसेंगे नोट, 50 गुना होगा पैसा…’ तीन कारोबारियों के मुंह में रखा नींबू और रस्सी का बनाया घेरा, तीनों की मौत;

Abhyuday Bharat News / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 197

Share:

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर मनी डबलिंग स्कैम ने तीन लोगों की जान ले ली. बिलासपुर के कथित तांत्रिक राजेंद्र बैगा ने 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा किया और अनुष्ठान के दौरान युवकों की संदिग्ध मौत हो गई।

पांच लाख रुपये रातों-रात 2.5 करोड़ में बदल जाएंगे…’ इसी लालच ने तीन युवकों की जान ले ली। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर तीन लोगों की मौत ने पूरे जिले को हिला दिया है। तीनों युवक बिजनेसमैन थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, तांत्रिक राजेंद्र कुमार उर्फ बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तांत्रिक बैगा ने कोरबा के कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, डेयरी कारोबारी सुरेश साहू और दुर्ग के नीतीश कुमार को तांत्रिक क्रिया के जरिए रकम बढ़ाने का झांसा दिया। सभी के बीच 5 लाख रुपये से बनने वाले कथित 2.5 करोड़ रुपये बांटे जाने थे। इसके लिए कुदरी स्थित एक फार्महाउस के विशेष कमरे को अनुष्ठान स्थल बनाया गया।

गले पर दबाव और खरोंच के निशान

एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में तीनों के गले पर दबाव और खरोंच जैसे निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटने का शक मजबूत होता है। वहीं पुलिस जहर देने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिवारवालों का कहना है कि तीनों को प्रताड़ित किया गया है और एक प्रत्यक्षदर्शी, जिसने शव अस्पताल पहुंचाए, उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, तांत्रिक क्रिया बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई. राजेंद्र अपने 3-4 साथियों के साथ बिलासपुर से धूपबत्ती, नींबू, मंत्रों की किताबें, रस्सियां, चाकू, पत्ते और नकदी लेकर फार्महाउस पहुंचा। तीनों युवकों को अलग-अलग कमरों में ले जाया गया, जहां उन्हें एक-एक नींबू दिया गया और कमरे की जमीन पर रस्सी से घेरा बनाया गया।

पुलिस के रडार पर ये लोग

  • मुख्य आरोपी राजेंद्र बैगा- इसी ने पूरा अनुष्ठान किया

  • बिलासपुर से आए चार साथी. ये सामग्री लाए थे और कमरों को बंद किए थे.

  • पांचवां संदिग्ध वही व्यक्ति, जिसने तांत्रिक को फार्महाउस तक पहुंचाया।

  • (इन पांचों को 11 दिसंबर को हिरासत में लिया गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक सैंपल, डिजिटल लोकेशन और जहर के ट्रेस की जांच की जा रही है। )

  • मंत्रोच्चारण और धूप जलाने के बाद कमरों को 30 मिनट से 1 घंटे तक बंद रखा गया, दावा किया गया कि इस दौरान पैसा जादुई रूप से बढ़ेगा, लेकिन जब दरवाजे खोले गए, तो तीनों व्यक्ति अंदर मृत पड़े मिले। परिजनों के अनुसार, एक शव के मुंह में नींबू भी पाया गया। पूरा अनुष्ठान करीब दो घंटे तक चला और आशंका है कि हत्या बंद कमरों के भीतर ही की गई।

    एसपी सिद्धार्थ तिवारी के

  • निर्देशन में सिविल लाइन और उरगा थाना टीम जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम ने सैंपल एकत्र किए, पुलिस इसे मनी डबलिंग फ्रॉड के साथ-साथ अंधविश्वास आधारित हत्या मान रही है, हालांकि अशरफ मेमन के पुराने कारोबारी विवाद को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts