Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : 10वीं में सेकेंड डिवीजन, पढ़ाई में थे कमजोर फिर क्रैक किया UPSC का एग्जाम, अब इस जिले की मिली कलेक्टरी..

Abhyuday Bharat News / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 148

Share:

IAS Kuldeep Sharma: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को 11 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। बलौदाबाजार भाटापारा जिले का नया कलेक्टर कुलदीप शर्मा को बनाया गया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 11 आईएएस अधिकारियों के विभागों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर को भी बदला गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक 11 आईएएस के प्रभार में फेरबदल किया गया है। वेयर हाउस और सहकारी संस्थाओं का जिम्मा संभाल रहे कुलदीप शर्मा को भाटापारा-बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं कलेक्टर कुलदीप शर्मा । 

2014 बैच के IAS अधिकारी हैं

कुलदीप शर्मा 2014 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर IAS अधिकारी केहैं। वे मूल रुप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह पाठ्य पुस्तक निगम के अलावा खाद्य एवं औषधी प्रशासन की भी जानकारी संभाल चुके हैं। कुलदीप शर्मा का जन्म 15 अप्रैल 1988 को हुआ है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने UPSC का एग्जाम क्लियर किया है।

पढ़ाई में कमजोर थे कुलदीप शर्मा

कुलदीप शर्मा के बारे में कहा जाता है कि वह शुरू से ही पढ़ाई में कमजोर थे। दसवीं क्लास वह सेकंड डिवीजन से पास हुए थे। 10वीं में कम नंबर के कारण उन्हें 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई पर फोकस किया और 12 क्लास में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन किया।

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शुरू की यूपीएसपी की तैयारी

कुलदीप शर्मा ने ग्रेजुएशन के दौरान ही यूपीएससी  की तैयारी शुरू की। कुलदीप शर्मा ने 1 सितंबर 2014 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कुलदीप शर्मा कोरबा निगम आयुक्त रहें। जिला पंचायत सीईओ सरगुजा भी रहें। कोरिया और बालोद जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं।



दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें रिलीव कर दिया गया है। अब केंद्र सरकार में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts