Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : श्रीमंत झा ने स्विस ओपन आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई,

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 14, 2026 / Post views : 14

Share:

श्रीमंत झा ने स्विस ओपन आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल

(स्विट्जरलैंड)। भारत के गौरवशाली पैरा-आर्मरेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में 12 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित Swiss Open Armwrestling Cup 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए PIUH -85 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता।

कड़े मुकाबले में श्रीमंत झा ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया के खिलाड़ी को पराजित कर पोडियम पर अपनी जगह सुनिश्चित की। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने आगामी World Para Armwrestling Championship के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है।

शहीद जवानों को समर्पित किया पदक

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता को श्रीमंत झा ने भारत के वीर शहीद सैनिकों को समर्पित किया। पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा- “मेरी हर जीत उन बहादुर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह कांस्य पदक मैं सभी शहीद जवानों के सम्मान में समर्पित करता हूँ।”

भारत के सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय पैरा-आर्मरेसलरों में शामिल

इस नवीन उपलब्धि के साथ श्रीमंत झा के नाम अब भारत के लिए कुल 67 अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हो चुके हैं। वे देश के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारतीय पैरा-आर्मरेसलिंग को वैश्विक पहचान दिलाई है।

संघर्ष के बावजूद जारी है देश के लिए समर्पण

श्रीमंत झा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतने और देश का गौरव बढ़ाने के बावजूद उन्हें अब तक कोई महत्वपूर्ण कैश अवॉर्ड या सरकारी खेल सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक सरकारी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है, लेकिन आज भी स्थायी रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके खेल योगदान, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और देश के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत सरकार, प्रधानमंत्री तथा छत्तीसगढ़ सरकार उनके जीवन-यापन और खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए शीघ्र ही उपयुक्त सरकारी नौकरी एवं सम्मान प्रदान करेंगे।

अगला लक्ष्य – विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

श्रीमंत झा ने कहा – “यह उपलब्धि मेरे लिए बेहद विशेष है। मैं हर मुकाबले में देश के वीर जवानों से प्रेरणा लेकर उतरता हूँ। अब मेरा अगला लक्ष्य विश्व पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर सबसे ऊंचा लहराना है।”

श्रीमंत झा की यह उपलब्धि न केवल भारतीय पैरा-खेलों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की भी मिसाल है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts