Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : एक ही मंडप में दो दुल्हनों से साथ युवक ने लिए साथ फेरे, तीन परिवार थे सहमत, कोंडागांव में हुई अनोखी शादी

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 148

Share:

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अनोखी शादी हुई है। एक ही मंडप पर दो दुल्हनों के साथ एक दूल्हे ने शादी की है। परिवार की सहमति से यह शादी हुई है।

कोडांगांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक एक युवक ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में शादी रचाई है। दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव की रहने वाली है। दोनों लड़कियां के परिजन और लड़के के परिजनों की सहमति के बाद यह अनोखी शादी हुई है। अब यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Unique Wedding

एक ही मंडप में हुई शादी

एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दूल्हे ने दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर सात फेरे लिए। इस दौरान उसके दोस्तों ने जमकर डांस भी किया। इस शादी से किसी को आपत्ति नहीं थी जिसके बाद जमकर जश्न मनाया गया। इस अनोखी शादी के लिए जो कार्ड छपा था उसमें दोनों दुल्हनों का नाम लिखा हुआ था।

खेती किसानी करता है दूल्हा

दरअसल, मामला फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव का है। दूल्हे का नाम हितेश यादव है। हितेश अपने ही गांव में रहकर खेती किसानी करता है। हितेश की एक पत्नी शंकरपुर तो दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली है। इस शादी से दोनों लड़कियों को आपत्ति नहीं थी। दोनों की अलग-अलग रस्में हुईं लेकिन शादी का फेरे एक साथ एक ही मंडप पर हुए।

  • कोंडागांव के बैलगांव में हुई अनोखी शादी

  • दो दुल्हनों के साथ युवक ने रचाई शादी

  • तीन परिवार थे इस शादी से सहमत

  • अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं लड़कियां

  • 24 मार्च को हुई है शादी

    यह शादी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी 24 मार्च को संपन्न हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी के बाद यह विवाह संपन्न हुआ है। इस विवाह से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि परिवार ने शादी के लिए ऐसा फैसला क्यों किया इस बारे में किसी ने भी जानकारी नहीं दी। शादी में तीनों परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे।

    जमकर हुआ डांस

    शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने शादी में जमकर डांस किया। दूल्हे ने भी अपनी दोनों दुल्हनों के साथ जमकर डांस किया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts