Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

: दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग पर किया अभिषेक, हाथ-पैर बांधकर त्रिशूल से मारा, लिखा-'शिव यहीं हैं'; फिर खुदकुशी का किया प्रयास

Admin / Sun, Oct 20, 2024 / Post views : 283

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

दुर्ग जिले में पोते ने अपनी दादी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। आरोपी पोते ने हत्या के बाद खून उठाकर मंदिर के गभर्गृह को चारों तरफ से लिपाई की और खून पर लिखा कि शिव यही है। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया।

नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सनकी पोते ने अपनी दादी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। आरोपी पोते ने हत्या के बाद खून उठाकर मंदिर के गभर्गृह के चारों तरफ से पुताई की और खून से लिखा कि शिव यही है। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना ननकट्टी गांव की है, जहां आरोपी गुलशन गोस्वामी (35) ने अपनी ही दादी रुखमणि गोस्वामी (70) का हाथ और पैर को कुर्सी में बांध दिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पोता उसके पास खड़ा रहा। जब उसकी सांसे थम गई और खून को समेटकर शिव मंदिर के गभर्गृह ले गया। शिवलिंग के चारों तरफ दादी के खून से पुताई कर दी। मौका मुआयना करने से प्रतीत होता है कि आरोपी गुलशन ने किसी मान्यता पूजा पाठ को लेकर वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि उसने शिवलिंग के चारों तरफ रुखमणि के खून से पुताई की। इसके बाद खून पर लिखा है कि शिव यही है। आरोपी अपनी दादी के साथ ही घर में रहता था। हत्या की मुख्य वजह पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts