Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

: हीट स्ट्रोक (लू) होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

Admin / Wed, Apr 2, 2025 / Post views : 431

Share:

Heat Stroke Treatment At Home- गर्मी बढ़ने के कारण लू लगने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं लू लगने के लक्षण और बचाव के तरीके। 

Symptoms Of Heat Stroke And Treatment- गर्मी के कारण लू लगने का खतरा बढ़ते जा रहा है। लू के कारण शरीर से जुड़ी समस्याएं बढ़ना आम बात है, जिसमें कारण चक्कर आना, सिर घूमना और डिहाइड्रेशन शामिल है। तेज धूप और गर्म हवाएं आपके शरीर के अंदर गर्मी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं, जिसका समय रहते इलाज न किया जाए तो ये शारीरिक समस्याओं के साथ मानसिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते लू लगने के लक्षणों को पहचान कर इसके रोकथाम के उपाय करना शुरू कर दें। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर अपर्णा पद्मनाभन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके हीट स्ट्रोक के लक्षण और बचाव (Heat Stroke Symptoms And Prevention) के उपायों के बारे में बताया है। 

लू लगने के लक्षण क्या होते हैं? - What Are The Symptoms Of Heat Stroke in Hindi?

  • सिरदर्द (Headache) हीट स्ट्रोक का एक सामान्य और शुरुआती लक्षण है। 

  • लू लगने के कारण शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो सकता है। 

  • लू लगने के कारण आपकी प्लस रेट तेज हो सकती है, क्योंकि जैसे-जैसे आपका शरीर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं। 

  • शरीर में ऐंठन, दौरा पड़ना या चक्कर आना जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षण लू लगने के संकेत हो सकते हैं। 

  • बहुत ज्यादा गर्मी लगने के कारण मतली और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। 

  • पसीना न आने के कारण स्किन ठंडी महसूस होना भी लू लगने के लक्षणों में से एक है। 

  • धूप में रहने या गर्म मौसम में रहने के कारण डिहाइड्रेशन होना। 

  • सूखी, सूजी हुई जीभ डिहाइड्रेशन और तरल पदार्थों के सेवन में कमी हीट स्ट्रोक का कारण है। 

लू से बचने के लिए क्या करें? - What To Do To Avoid Heat Stroke in Hindi?

  • गर्मी के मौसम में रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं।
  • 3 लीटर पीने के पानी में 10 ग्राम वेटिवर की जड़ें डालें और उसे अच्छी तरह उबाल लें, फिर पूरा दिन इस पानी का सेवन करें।
  • हीट स्ट्रोक से बचने के लिए शराब, गर्म अचार और किण्वित एसिडिक खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
  • लू से बचाव के लिए अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू का रस, तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फलों को शामिल करें।
  • टाइट और पॉलिएस्टर से बने कपड़ों को पहनने से बचें और इनके स्थान पर कॉटन के ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
  • घर के बाहर धूप में टोपी या छाते का उपयोग जरूर करें।
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीधी धूप में जाने से बचें, क्योंकि ये हीट स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं।
  • दिन में कम से कम 2 बार ठंडे पानी से नहाएं।
  • त्वचा को ठंड रखने के लिए ताजा एलोवेरा या ठंडी दही का फेस पैक अपनी स्किन पर लगाएं।
  • तेज़ धूप से वापस घर आने के तुरंत बाद बर्फ का ठंडा पानी न पिएं और ठंडे पानी से तुरंत नहाने से भी बचें, क्योंकि यह शरीर के थर्मोस्टेट को परेशान कर सकता है।
लू से बचाव करने के लिए उसके लक्षणों को पहचानना जरूरी है। इसलिए आप इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और बचाव का उपाय करें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts