Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

: ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स है कौन ?

Admin / Mon, Jul 15, 2024 / Post views : 255

Share:
ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में जानिए... क्रुक्स, पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क के रहने वाले थे. ये क़स्बा, उस जगह से लगभग 70 किलोमीटर दूर है, जहां ट्रंप के ऊपर गोलियां चली थीं. दोस्तों और पड़ोसियों ने क्या बताया पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में बेथल पार्क का छोटा सा उपनगरीय इलाक़ा उस वक़्त से ही चर्चा में है, जब एफबीआई ने यहां के रहने वाले नौजवान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को डोनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था. ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर क़स्बे में एक रैली के दौरान हमला हुआ था, जिसकी वजह से पूरा देश सदमे में आ गया था. जांचकर्ताओं का मानना है कि थॉमस क्रुक्स ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर सेमी-ऑटोमैटिक एआर-15 राइफ़ल से उस समय गोलियां चलाई थीं, जब वो पेंसिल्वेनिया के बटलर में भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस गोलीबारी की वजह से रैली में आए एक शख़्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि किचेन में काम करने वाले 20 बरस के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को सीक्रेट सर्विस के निशानेबाज़ (स्नाइपर) ने मौक़े पर ही गोली मार दी थी. हालांकि, क्रुक्स के परिवार वाले और क़स्बे में पड़ोसी ये सुनकर सदमे में हैं. ऐसा लगता है कि वो इस कड़वी हक़ीक़त को पचा नहीं पा रहे हैं कि उनके यहाँ के रहने वाले एक ख़ामोश तबीयत नौजवान पर गोली चलाने का इल्ज़ाम लगाया जा रहा है. वहीं, एफ़बीआई ने अपनी तरफ़ से यही कहा है कि ‘क्रुक्स ही वो शख़्स हैं, जिसको लेकर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में जांच की जा रही है और इस मामले की तफ़्तीश बड़ी सक्रियता से हो रही है.’ हमलावर के बारे में अबतक जो पता है जब स्नाइपर ने थॉमस क्रुक्स को मार गिराया, तो वहां कोई पहचान पत्र नहीं था. इसलिए जांचकर्ताओं ने डीएनए और फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक की मदद से शिनाख़्त की. क्रुक्स 2022 में बेथल पार्क हाई स्कूल से पास हुए. एक स्थानीय अख़बार के मुताबिक़, क्रुक्स को गणित और विज्ञान में अच्छे नंबर लाने के लिए 500 डॉलर का इनाम भी मिला था.  थॉमस क्रुक्स ने अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक स्थानीय नर्सिंग होम के किचेन में भी काम किया था. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़, राज्य में मतदाताओं का रिकॉर्ड देखने पर पता चलता है कि क्रुक्स रिपब्लिकन पार्टी के एक रजिस्टर्ड मतदाता थे. बताया जा रहा है कि 2021 में क्रुक्स ने एक उदारवादी अभियान संगठन एक्टब्लू को 15 डॉलर का दान भी दिया था. क्रुक्स ने पिछले एक साल से, बेथेल पार्क के एक शूटिंग क्लब क्लेयर्टन स्पोर्ट्समेन क्लब की सदस्यता ले रखी थी , * समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट ने क़ानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के हवाले से बताया है कि डोनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के लिए जिस राइफल का इस्तेमाल किया गया था, वो क्रुक्स के पिता ने ख़रीदी थी. नाम न बताने की शर्त पर दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि क्रुक्स के पिता ने ये राइफल कम से कम छह महीने पहले ख़रीदी थी. अमेरिकी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक़, गोली चलाते वक़्त क्रुक्स ने डिमॉलिशन रैंच नाम के एक यू-ट्यूब चैनल की टी-शर्ट पहन रखी थी.ये चैनल अपनी बंदूकों के वीडियो के लिए मशहूर है. इस चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं. इसके वीडियो में अलग-अलग तरह की बंदूकों और विस्फोटक उपकरणों के बारे में जानकारी दी जाती है. गोलीबारी के एक दिन बाद क़ानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों ने बीबीसी के अमेरिकी साझीदार सीबीएस को बताया कि क्रुक्स की गाड़ी से संदिग्ध उपकरण भी बरामद हुए हैं. सीबीएस के मुताबिक़, क्रुक्स के पास बाज़ार में उपलब्ध एक ऐसा उपकरण भी था, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उससे कई विस्फोटक उपकरणों को संचालित किया जा सकता था. इसके बाद बम निष्क्रिय करने के जानकारों को मौक़े पर बुलाया गया, ताकि इस डिवाइस को सुरक्षित करके इसकी पड़ताल की जा सके

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts