Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

MP : मध्य प्रदेश में बारिश से हाहाकार, भारी वर्षा से बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 5, 2025 / Post views : 473

Share:

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी स्तर पर एक और चक्रवात सक्रिय है, जिससे खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। रीवा, सागर, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में अति भारी वर्षा से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। विंध्य-महाकोशल के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर होने से पुल तक डूब गए हैं। मार्गों पर आवागमन रोकना पड़ा है। जबलपुर में सुबह से शाम तक 71.8 मिमी वर्षा हुई। जबलपुर से करीब 25 किमी दूर बरेला थानांतर्गत सलैया नदी में पुल पार करते समय तेज बहाव में गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक और भूसे से भरा मिनी ट्रक बह गया। चालक-परिचालक ने किसी तरह तैरकर जान बचाई।

भारी वर्षा से बाढ़ जैसे हालात

मंडला जिले में रात्रि से दोपहर तक करीब 12 घंटे लगातार वर्षा हुई। नर्मदा नदी में रपटा पुल के पास बने बड़े पुल को पानी छू रहा है। जनपद पंचायत बिछिया के मरारटोला में भारी वर्षा के कारण पांच लोगों के फंसने पर एसडीआरएफ की टीम व पुलिस बल ने रेस्क्यू किया। मटियारी डैम का पानी छोड़े जाने से अंजनिया-अहमदपुर मार्ग बंद है। अजंनिया से बम्हनी मार्ग सुरपनी नदी में बाढ़ के चलते बंद है। थावर नदी में बाढ़ से नैनपुर से धनोरा, पिंडरई मार्ग बंद है।

पादरी पटपरा नाला में बाढ़ आ जाने से मंडला-डिंडौरी मार्ग बंद है। बरेला शारदा मंदिर पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मंडला-जबलपुर मार्ग बंद हो गया। सिवनी जिले में भारी वर्षा से घंसौर, केवलारी, उगली आदि स्थानों पर प्रमुख सड़कों के कई पुल जलमग्न हो गए हैं। डिंडौरी में नर्मदा सहित खरमेर, सिवनी नदी में बाढ़ आने से सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। गुना में भारी बरसात से सबसे अधिक प्रभावित बमोरी ब्लाक रहा। नदियों पर बने पुल-पुलिया के ऊपर से पानी गुजरने लगा। इसकी वजह से गुना बमोरी मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया ।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts