Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईरान-अमेरिका युद्ध में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, तेल-LPG छोड़िए, अब रूस से LNG लाने की भी तैयारी!

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 109

Share:

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत और रूस की दोस्ती नए स्तर पर पहुंचने वाली है। अमेरिका, ईरान के साथ युद्ध में उलझा है और इसी समय में भारत रूस से एलएनजी मंगवाने के लिए भी कूटनीतिक चर्चा कर रहा है।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत मिलने की संभावना पैदा हुई है। जो अमेरिका दो महीने पहले तक रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ का हथकंडा अपना रहा था, भारत अब उसी से अपने पुराने दोस्त रूस से लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) मंगवाने की भी बात कर रहा है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ रहा है और दोनों ही देश यूक्रेन यूद्ध शुरू होने के बाद पहली बार एलएनजी की सप्लाई फिर से शुरू करने की तैयारियों में जुटे हैं। रॉयटर्स ने इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

रूस से एलएनजी खरीदने पर मौखिक सहमति-रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार भारत और रूस के बीच एलएनजी खरीद पर डील को लेकर 19 मार्च को ही 'मौखिक समहति' बन गई थी। यह तब हुआ जब रूसी डिप्टी एनर्जी मिनिस्टर पवेल सोरोकिन और भार के पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की दिल्ली में बैठक हुई थी।

'रूस से कच्चे तेल के आयात में भी 40% बढ़ोतरी'

  • रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच जनवरी के स्तर से कच्चे तेल की खरीद में भी भारत के कुल आयात का एक महीने में 40% बढ़ोतरी पर भी सहमति बनी है।

  • यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूसी किफायती कच्चे तेल का एक प्रमुख खरीदार बन गया और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ कूटनीतिक विवाद का यह बहुत बड़ी कारण भी बना।

  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है।

  • 2025 में भारत ने रूस से करीब 44 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल खरीदा है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts