Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

सरगांव : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने किया पुतला दहन

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 337

Share:

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री यूनुस खान सरकार के कार्यकाल में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में सोमवार को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

यह विरोध प्रदर्शन नगर के प्रमुख बाजार चौराहे पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, घरों में तोड़फोड़ की जा रही है तथा महिलाओं और बच्चों पर भी अत्याचार हो रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के ब्रजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि हिंदुओं की जान-माल की रक्षा हो सके।

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह हूरा ने कहा कि यूनुस खान द्वारा जो अत्याचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है वह अशोभनीय है हम ऐसे कृत्यों की निंदा करते है,भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार में आये दुख को सहने की प्रार्थना करते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय पर जो अत्याचार किया जा रहा है उसके विरोध में यह प्रदर्शन सिर्फ चेतावनी है,नहीं तो उसे बड़े अंजाम से निपटना होगा।इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा,पंकज वर्मा,शिव पाण्डेय,विशाल वर्मा,कमलेश अग्रवाल,महेंद्र साहू,राकेश बरगाह बड़ी संख्या में हिन्दु समुदाय के लोग उपस्थित रहे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए नगर में रैली निकाली।

पुतला दहन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts