Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या, बंधक मुंशी को रिहा कराने पहुंचा तो काटा गला

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 300

Share:

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या, बंधक मुंशी को रिहा कराने पहुंचा तो काटा गला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक कायराना करतूत को अंजाम दिया है। माओवादियों ने गला काटकर एक सड़क ठेकेदार की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किडनैप किया था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक कायराना करतूत को अंजाम दिया है। माओवादियों ने गला काटकर एक सड़क ठेकेदार की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किडनैप किया था। जब ठेकेदार मुंशी को बचाने गया तो नक्सलियों ने उसे मार डाला। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने वारदात की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय ठेकेदार के साथ मौजूद एक सहयोगी किसी तरह नक्सलियों के कब्जे से बचकर इरापल्ली के मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सहयोगी के अनुसार नक्सलियों ने ठेकेदार को किडनैप कर जंगल की ओर ले जाते समय मारपीट भी की। नक्सली लंबे समय से सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे और इलाके में लगातार दबाव बना रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इम्तियाज अली कुछ मजदूरों और सहयोगियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति देखने गए थे, तभी हथियारबंद नक्सलियों ने घात लगाकर उन्हें घेर लिया और अपने साथ ले गए। घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस ने सहयोगी के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, हालांकि अब तक सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है सभी पहलु पर ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों द्वारा मारे गए ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रह रहा था। नक्सलियों ने मारकर जंगल में लाश फेंकी है। ठेकेदार इम्तियाज अली के शव के पास एक पर्चा भी मिला है, जिसमें नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य का विरोध जताया है। पर्चा पामेड़ एरिया कमेटी ने जारी किया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts