Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

CG NEWS : 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा निकली 4 माह की गर्भवती

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 23, 2025 / Post views : 248

Share:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक स्थित कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब अस्पताल में जांच हुई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पेट दर्द की शिकायत लेकर लाई गई छात्रा चार महीने की गर्भवती निकली। यह खुलासा होते ही शिक्षा और आदिवासी विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक स्थित कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब अस्पताल में जांच हुई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पेट दर्द की शिकायत लेकर लाई गई छात्रा चार महीने की गर्भवती निकली। यह खुलासा होते ही शिक्षा और आदिवासी विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।

छात्रा को 20 जुलाई को चक्कर और पेट दर्द की शिकायत पर सीएचसी भोपालपटनम लाया गया। जहां से प्राथमिक जांच के बाद उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच बाद पुष्टि की छात्रा करीब तीन माह की गर्भवती है।

छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ने से खुला मामला

बताया जा रहा है कि छात्रा 10 जुलाई को छुट्टियों के बाद छात्रावास लौटी थी। 10 दिनों में उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रावास में 12 दिन पहले ही नई अधीक्षिका ने पदभार ग्रहण किया है। जबकि पूर्व अधीक्षिका ने अभी तक दस्तावेजों और छात्राओं की जानकारी का पूरा हस्तांतरण नहीं किया है। ऐसे में छात्रावास की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर मंडल संयोजक ने बताया कि अधीक्षिका से जानकारी मिलते ही वह तत्काल अस्पताल पहुंचे और छात्रा को उचित इलाज दिलाया गया।

सहायक आयुक्त ने मंडल संयोजक से मांगी की रिपोर्ट

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मंडल संयोजक को तलब किया गया है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का इलाज से इनकार, परिजन ले गए गांव

बीजापुर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया, छात्रा को कल ही भर्ती किया गया था, लेकिन परिजन इलाज से इनकार कर उसे वापस ले गए। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार छात्रा लगभग 4 महीने की गर्भवती है।

छात्रावासों की निगरानी पर फिर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से आश्रम, छात्रावासों की निगरानी, सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आश्रम छात्रावास जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की लापरवाही से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरे प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts