Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की 20 बड़ी घोषणाएं, UPSC मेन्स परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 1 लाख, जानें किसके लिए क्या?

Admin / Tue, Feb 4, 2025 / Post views : 221

Share:
ABN Express News 24x7 

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं. संपत्ति कर समय पर जमा करने पर 10 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी ने इस चुनाव में महिलाओं के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट, बाजारों में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट' का विस्तार और विद्यालयों व महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा का वादा किया है. इसके अलावा BJP ने विद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त ‘सैनिटरी पैड' और सभी नगर निगम क्षेत्रों में ‘सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर' खोलने का भी वादा किया है.

BJP ने जारी किया अटल विश्वास पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में 20 प्रमुख वादों वाले ‘अटल विश्वास पत्र' नामक घोषणा पत्र को जारी किया. यह घोषणा पत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर किया गया है. घोषणा पत्र के प्रमुख वादों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएगी और सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी रुकी हुई प्रधानमंत्री आवास-शहरी परियोजनाओं (पीएमवाई-यू) को तेजी से पूरा करेगी और वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख पीएमवाई-यू घरों का निर्माण सुनिश्चित करेगी. अटल विश्वास पत्र में 20 बड़ी घोषनाएं 1. महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी. दरअसल, महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी. 2.महापौर सम्मान निधि की होगी स्थापना. प्रत्येक नगर निगम में 'महापौर सम्मान निधि' की स्थापना की जाएगी, जिसके तहत UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. 3. विद्यालय और महाविद्यालय में मुफ्त वाईफाई की सुविधा होगी.    4. प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी.   5. बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट' की सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय मिल सके.   6. फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता की जाएगी.    7. पीएम स्वनिधि से 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता- रेहड़ी पटरी वालों के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि के माध्यम से 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.   8. महिला स्वयं-सहायता को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख का ऋण मिलेगा, इसके लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना होगी.   9. छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे, जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीजों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे.   10. 'माई सिटी ऐप' लॉन्च किया जाएगा, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा.   11. हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, नए जल टैंक बनाए जाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार किया जाएगा. 12. गोकुल नगर का विस्तार किया जाएगा. 13. राजधानी की यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए पार्किंग का निर्माण होगा. 14. नालंदा परिसर पर पुस्तकालयों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी. 15. पुराने संपति कर के लिए एकमुश्त निपटान प्रदान किया जाएगा. 16. 3 लाख घरों को PMAY U घरों का तेजी से निर्माण किया जाएगा. 17. पट्टा धारकों को भू स्वामी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने वाली है, वो अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है. जिस तरह से पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता थी, भ्रष्टाचार था, उसके चलते कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुकी थी. इसलिए 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास करते हुए एक बड़ा देश जनादेश भाजपा को दिया और मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts