Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छतीसगढ़ न्यूज : पाकिस्तानी युवक की हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार, लव अफेयर के कारण जिंदा दफनाया था, रायपुर में मिला था शव...

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 138

Share:

घटना के बाद रायपुर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सख्त गश्त और पुलिस थानों के बीच बेहतर समन्वय की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

रायपुर: पुलिस ने अभनपुर के पास खदान क्षेत्र में कुछ दिन पहले 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक को बुरी तरह पीटने के बाद जिंदा ही खदान में दफना दिया था। पीड़ित पाकिस्तान का नागरिक था और नागरिकता की उम्मीद में रायपुर में रह रहा था। पांच दिन बाद उसने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। बताया गया कि उसके मुंह और श्वासनली (सांस की नली) में मिट्टी भर जाने से उसकी हालत बिगड़ गई थी।


अभी एक आरोपी फरार है

जांच अधिकारी ने बताया, एक आरोपी अभी भी फरार है। मृतक नितेश बत्रा, रायपुर के सदानी दरबार का रहने वाला था। वह भारतीय नागरिक नहीं था और शहर में काम करता था। मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी, जो सब्जी की दुकान चलाता है, कथित तौर पर एक महिला के साथ संबंध में था। 16 मार्च की रात नितेश, श्याम के घर गया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक हो गई। श्याम और उसके दो कर्मचारियों ने नितेश को डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

बेहोशी की हालत में दफनाया

पुलिस के अनुसार, चोट के कारण वह बेहोश हो गया इसी हालत में नितेश को एक ऑटो-रिक्शा में डालकर करीब 40 किलोमीटर दूर पारसुलीडीह और फिलगाभाठा गांव के बीच एक सुनसान खदान क्षेत्र में ले जाया गया। वहां आरोपियों ने उसे फिर पीटा, गमछे से गला घोंटने की कोशिश की और अंत में उसे जींदा दफना दिया था । 

21 मार्च को मिला था शव

21 मार्च को भरवगभाठा के पास सड़क किनारे गड्ढे में शव मिला, जिसमें उसका एक हाथ और पैर बाहर दिख रहा था। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उसे जिंदा दफनाया गया था। अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर उत्तर प्रदेश के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें श्याम सुंदर सोनी, सोनिया साहू, सुमित कोसले और दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा, डंडे और अन्य सामान भी जब्त किए हैं। आरोप है कि नितेश श्याम की गर्लफ्रेंड को परेशान करता था, उसे अक्सर फोन किया करता था।

  • पाकिस्तान का रहने वाला था युवक

  • नागरिकता की उम्मीद में रायपुर में रहता था

  • ठेकेदारी का काम करता था नितेश बत्रा

  • गर्लफ्रेंड को परेशान करने के आरोप में हत्या


पुलिस ने कहा- क्रूरता की हदें पार की

पुलिस अधिकारियों ने कहा, "यह बेहद जघन्य और चौंकाने वाला अपराध है। आरोपियों ने एक अर्धचेतन व्यक्ति को जिंदा दफनाकर क्रूरता की हद पार कर दी। बाकी आरोपी की तलाश के लिए विशेष जांच टीम बनाई गई है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts