Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: काम में लापरवाही बरतने वाले जल जीवन मिशन के 5 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

Admin / Wed, Aug 28, 2024 / Post views : 229

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बलौदाबाजार Collector दीपक सोनी की अध्यक्षता में  संयुक्त जिला कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई. Collector ने कामकाज में धीमी प्रगति के चलते 5 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की है. जिसमें सौमित्र कन्सट्रक्शन जांजगीर, परिजात कन्सट्रक्शन जांजगीर,रेखचंद अग्रवाल Raipur,राघव कन्सट्रक्शन जांजगीर एवं सुनील अग्रवाल बाराद्वारा शामिल है. उक्त फर्म बार-बार चेतावनी एवं नोटिस के बावजूद कार्य में सुधार नहीं ला पा रहे थे जिस कारण सख्त कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही जिले में 190 कार्यों के लगभग 70 कन्सट्रक्शन कम्पनियों को पेनाल्टी के साथ उनके कार्य में समय वृध्दि कर अनुमति प्रदान की गई है. Collector ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी की तरह की कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू होने से पहले इंजीनियर यह सुनिश्चित कर लें कि सम्बंधित गांव में जल स्रोत की उपलब्धता हो. बिना जल स्रोत उपलब्धता के कोई भी काम शुरू न होने दें. सभी इंजीनियर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मॉनिटरिंग करें और प्रगति के लिए लगातार फॉलो अप करते रहें. पाईप लाईन के बिछाने के कार्य के साथ ही साथ टंकी निर्माण का कार्य भी शुरू करें जिससे समय पर सभी काम पूरा हो सके उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जल स्रोत व बिजली की समस्या है वहां स्थल भ्रमण कर जांच करें. उन्होंने कार्य पूर्ण होने के बाद हैंड ओवर लेने में सरपंचों के द्वारा रुचि नही लेने के मामले पर भी आवश्यक समन्वय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. Collector ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों को खुला छोड़ने की स्थित को गंभीरता से लेते हुए गड्ढों की पुनः भराई कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए. इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का कार्य किया जा रहा है वहां पर शत प्रतिशत ग्राम पंचायत, छात्रावास, स्कूल, हास्पिटल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शतप्रतिशत रनिंग वाटर सप्लाई पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है. इसके साथ ही Collector ने विभाग द्वारा किए जा रहे पानी टंकी निर्माण एवं हर घर जल योजना में हो रहे कार्य की प्रशंसा की है. जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 736 ग्रामों में कुल 616 पानी टंकी स्वीकृति की गई है. जिसमें से 263 पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो गया है एवं 336 पानी टंकी निर्माण प्रगतिरत है आने वाले एक महीने के भीतर लगभग 100 पानी टंकियां पूरी तरह बनकर तैयार हो जायेगी.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts