Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बलरामपुर में बांध टूटने से 5 की मौत, 2 लापता:इनमें बच्ची समेत 3 महिलाएं, आज 12 जिलों में अलर्ट

Abhyuday Bharat News / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 198

Share:

का पानी दो घरों को बहा ले गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग लापता हैं। मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं जबकि दो बच्चों समेत एक ग्रामीण लापता है। पुलिस ने चार शव बरामद किए हैं। बांध 1980-81 में बनाया गया था और कुछ साल पहले इसकी मरम्मत भी की गई थी।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बांध टूटने से हाहाकार मच गया। जलाशय में भरा पानी रास्ते में आने वाले 2 घरों को अपने साथ बहा ले गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं।

पुलिस ने देर रात तीन लाशें बरामद कर ली। मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं। वहीं, दो बच्चों समेत 1 ग्रामीण अभी तक लापता है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

45 साल पहले बना था बांध

बांध टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हादसा बलरामपुर के विश्रामनगर स्थित धनेशपुर गांव का है। 1980-81 में यहां जलाशय बनाने के लिए बांध का निर्माण किया गया था।

बलरामपुर में स्थित यह बांध दोनों तरफ से पहाड़ से घिरा हुआ है। लगभग 10-12 साल पहले यह जलाशय लीक होने लगा था, जिसकी मरम्मत करवाई गई थी। शुरुआती जांच में बांध टूटने की वजह मूसलाधार बारिश बताई जा रही है।

बारिश के कारण टूटा बांध

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जलाशय पानी से लबालब भर गया था। इससे पानी बाहर निकल रहा था और मंगलवार की देर रात बांध अचानक टूट गया। बांध टूटने के बाद जलाशय का पानी सैलाब बनकर निकला और आसपास मौजूद 2 घरों को अपने साथ बहा ले गया।

4 शव बरामद, 3 लापता

इनमें से एक घर रामवृक्ष नामक शख्स का था। रामवृक्ष मवेशियों को लेने गया था। तभी बांध के पानी में उसका घर बह गया। घर में उसकी पत्नी, दो बहुएं और 3 पोता-पोती थे। इसके अलावा कई जानवर भी इस बाढ़ में बह गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सास-बहू और 1 बच्चे का शव बरामद कर लिया है। हालांकि 2 बच्चे समेत 1 ग्रामीण अभी तक नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को संदेह है कि उनके शव पास से गुजरने वाली कनहर नदी में बह गए होंगे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts