Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 21, 2026 / Post views : 176

Share:

कोरबा, धमतरी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक हादसों ने पांच लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा और धमतरी जिलों में हुए इन हादसों में कहीं ट्रैक्टर और ट्रेलर लोगों के लिए काल बन गए, तो कहीं खदान में डंपर पलटने से एक एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद कई इलाकों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।

गौरेला में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पहली घटना अंधियारखोर में हुई, जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 18 वर्षीय दीपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कम उम्र में युवक की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं दूसरी घटना करिआम घाट के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने दोस्तों के साथ एक बारात से लौट रहा था। सफर के दौरान करिआम घाट के पास सभी लोग सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान घाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान अमित पैकरा (उम्र लगभग 24 वर्ष) निवासी कोटमी खुर्द के रूप में हुई है।

कोरबा में गाय से टकराई बाइक, एक की मौत

कोरबा। रायताखार क्षेत्र में तीन युवक बाइक से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पार करने लगी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो मृतक की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।

कुसमुंडा खदान में डंपर पलटा, SECL कर्मी की मौत

कोरबा। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में भी बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सत्य नारायण शनिवार रात करीब एक बजे खोडरी फेस में 60 टन डंपर से मिट्टी अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान डंपर पीछे की ओर फिसलकर लगभग 150 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद कर्मचारियों ने खदान में काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा काम का दबाव बनाया जाता है और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की अनदेखी की जाती है। कर्मचारियों ने संबंधित प्रबंधक को हटाने और मृतक के परिजनों को सात दिनों के भीतर नौकरी देने की मांग की है।

मृतक एसईसीएल की पंप हाउस कॉलोनी के क्वार्टर जी-25 में रहता था और अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

धमतरी में ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को कुचला

धमतरी। दुगली थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घर के पास बैठी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मामला दुगली थाना क्षेत्र के करहेया गांव का है, जहां की निवासी बुजुर्ग महिला जानकी बाई अपने घर के पास सड़क किनारे शौच के लिए बैठी हुई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts