Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित मेडलाइफ अस्पताल के पांचवें मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक 60 साल के मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।सिर फटने से हुई मौत

Admin / Mon, Aug 26, 2024 / Post views : 220

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित मेडलाइफ अस्पताल के पांचवें मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक 60 साल के मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार देर शाम की है। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मरीज ओडिशा के बरगढ़ जिले के ग्राम छिंदईकेला, बरपाली का रहने वाला था। मृतक राम बिस्वाल को उसके परिजन ओडिशा से मानसिक रोग का इलाज कराने 22 अगस्त को अस्पताल लेकर आए थे। जहां पांचवें मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड में उसे भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी

रविवार देर शाम को अचानक पांचवें मंजिल की खिड़की से संदिग्ध परिस्थिति में वह गिर गया। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ मरीज को अंदर ले जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल मरीज ने खुदकुशी की है या कोई हादसा है, यह साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि उसे किसी ने वार्ड से नीचे कूदते हुए नहीं देखा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मरीज ने बिना ग्रिल लगे खिड़की से नीचे कूदकर खुदकुशी की है। पूछताछ में स्वजनों का कहना है कि माइग्रेन से पीड़ित होने के कारण राम बिश्वाल को इलाज कराने अस्पताल लेकर आए थे। अचानक हुए इस घटना से वे सदमें में है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts