Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: प्लांट में हादसा: चिमनी गिरने से 6 मजदूरों की मौत की आशंका, 2 लापता! सीएम ने जताया शोक

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर: सरगांव के रामबोड़ इलाके में कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। लोहा बनाने वाली फैक्ट्री की चिमनी गिरने से दर्जन भर से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है। जबकि 2 लापता हैं उनकी खोज की जा रही है। घटना के तुरंत बाद मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर संभागायुक्त, कलेक्टर व एसपी सहित सभी अधिकारी मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मलबे से और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। हादसे के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। सिम्स हॉस्पिटल में डीन समेत सभी डॉक्टरों की टीम को इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलर्ट कर दिया गया है। हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए विशेष तैयारी की गई है। कितने मजदूरों की मौत हुई है उसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है घटना पर सीएम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा ”मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts