Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

Cg news : नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

Abhyuday Bharat News / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 201

Share:

रायपुर में पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 अगस्त को नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने पहुंचे 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके चालाना काटे गए। दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिस आधार पर कार्रवाई की गई है।

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के दिन नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने पहुंचे बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की घेराबंदी में 128 दोपहिया वाहन और 6 कार चालक पकड़े गए। सभी पर तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना नंबर और दस्तावेजी खामियों समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला और एएसपी अटल नगर विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष योजना बनाकर कार्रवाई की गई। डीएसपी सतीश ठाकुर व गुरजीत सिंह के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर स्टंटबाजों को पकड़ा। जब्त वाहन थाना राखी, मंदिर हसौद और अटल नगर यातायात थाने में रखे गए हैं।

स्टंट करते गिरा युवक

इसी दौरान स्टंट करते समय एक युवक गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसका हाथ फैक्चर पाया गया।

रील बनाने के लिए करते हैं स्टंट

नवा रायपुर में बाइकर्स इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के लिए स्टंट करते हैं। इससे प्रेरित होकर कई युवा भी जोखिम उठाते हैं और कई बार हादसों में घायल या मौत का शिकार हो जाते हैं।

पुलिस को किया था चैलेंज

कुछ दिन पहले एक वीडियो प्रसारित हुआ था। उसमें बाइकर्स ने रील बनाई और 15 अगस्त को नवा रायपुर में स्टंट करने की बात कही। उसमें पुलिस को भी चैलेंज किया गया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सभी बाइकर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने की अपील

रायपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो की नकल कर अपनी जान जोखिम में न डालें। स्टंट करना खतरनाक है, इससे चोट, विकलांगता या मौत भी हो सकती है। समझदारी दिखाते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts