Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : ASI ने फरियादी को थाने में जड़े 20 थप्पड़, केस की जांच के लिए मांगे पैसे, पीड़ित ने कहा- मैं मंत्री का रिश्तेदार हूं

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 131

Share:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में फिरयादी से हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। ASI सारेआम फरियादी को पीट रहा है। इस दौरान गाली गलौज भी की गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में एक फरियादी की पिटाई का मामला सामने आया है। फरियादी अपने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। उसके अपने केस के बारे में ASI दिनेश तिवारी से पूछताछ की जिससे ASI भड़क गए और फरियादी की थाने के अंदर ही जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ASI ने फरियादी को जमकर गाली-गलौज दी।

बताया जा रहा है कि दिनेश तिवारी ने फरियादी को 15 से 20 थप्पड़ मारे हैं। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है।

थाने से वायरल किया गया वीडियो

यह पूरी घटना 12 अप्रैल की है। इसकासीसीटीवी फुटेज थाने से ही वायरलकिया गया है। घटना का वीडियो अब सामने आया है। जिसके बाद ASI दिनेश तिवारी के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।

  • ASI ने थाने में फरियादी को जमकर पीटा

  • फरियादी पुराने केस की लेने गया था जानकारी

  • ASI ने गाली-गलौज करते हुए जड़ दिए 15 थप्पड़

  • पीड़ित ने खुद को बताया स्वास्थ्य मंत्री का रिश्तेदार

क्या है मामला

दरअसल, रतनपुर के बनियापारा के रहने वाले विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने गया था। अपने केस को लेकर विनोद जायसवाल ने ASI दिनेश तिवारी से मुलाकात की और केस की जानकारी मांगी। फरियादी ने कहा कि मेरे केस की जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश किया जाए। इसी बात पर ASI दिनेश तिवारी नाराज हो गए और मारपीट शुरू कर दी।

ASI दिनेश तिवारी ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की है। रतनपुर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

मधुलिका सिंह, ग्रामीण एडिशनल एसपी, बिलासपुर

पीड़ित ने बताया कि केस के लिए ASI ने पैसों की डिमांड की थी। मैंने पैसे देने से इंकार किया तो वह भड़क गए। थाने के अंदर ही गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के दौरान ASI ने धमकी देते हुए कहा कि तेरी सारी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की एक्टिव हो गया है। ASI के खिलाफ रतनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts