Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

छत्तीसगढ़ :- मुंगेली न्यूज़ : रात 3 बजे पत्नी कुल्हाड़ी लेकर आई, सोते हुए पति पर किए कई वार, मौत…थाने में जाकर बताई झूठी कहानी

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 222

Share:

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में घरेलू विवाद में पत्नी ने सोते हुए पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद महिला ने चोरी की झूठी कहानी गढ़कर पड़ोसियों को गुमराह किया, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पथरिया में पत्नी ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी जान ले ली। घटना गंगद्वारी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51) के रूप में हुई है। वह गांव में ही रहता था और कुछ साल पहले उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उसने रूजेश्वरी राजपूत (26) से दूसरी शादी की थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे मुद्दों पर विवाद बढ़ने लगे थे। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और झगड़े होते रहते थे।

थाने में जाकर बताई झूठी कहानी

24 जनवरी को रूजेश्वरी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 3 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उसके पति की हत्या कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खून लगी मिट्टी और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआती तौर पर मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हालांकि, पड़ोसियों से पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पत्नी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित रूप से हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था, जिससे तनाव और बढ़ गया था।

रात 3 बजे टॉयलेट जाने के लिए उठी

पूछताछ में उसने बताया कि 23 जनवरी की रात आजूराम खाना खाने के बाद निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में गया था और देर रात घर लौटकर सो गया। करीब 3 बजे वह टॉयलेट जाने के लिए उठी, उसी दौरान पुराने विवाद याद आने पर उसने पति की हत्या करने का फैसला किया। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद उसने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी और अज्ञात हमलावर का दावा किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर खून से सनी साड़ी और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर 25 जनवरी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया मामले की आगे जांच जारी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts