Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: #Bemetra News स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तीसरे दिन निकली साइकिल रैली

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 स्वच्छता समाज की बुनियादी जरूरत : विधायक दीपेश

बच्चें, गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि पूरे उत्साह व जोश के साथ रैली में शामिल हुए

बेमेतरा-  स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के के तीसरे दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय में आज एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत सुबह 8 बजे जय स्थम चौक से हुई और इसी स्थान पर आकर समाप्त हुई। रैली का मार्ग मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी ,जिसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक बेमेतरा दीपेश साहू सहित कलेक्टर रणबीर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिन्हा, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, स्कूल, एनसीसी के बच्चें व गणमान्य नागरिकों व अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ स्वच्छता ही सेवा सायकल रैली में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने मंच साझा किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता समाज की बुनियादी जरूरत है, और हर व्यक्ति को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस साइकिल रैली के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि हमें अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम किया जा आगामी 2 अक्तूबर स्वच्छता। सेवा कार्यक्रम अंतर्गत ज़िले में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही है।आज तीसरे दिन साइकिल रैली आयोजित की गई। उन्होंने स्वच्छता की ज़रूरत पर बल दिया ।एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता की वजह से पिछले साल लाख बच्चों का जीवन बच गया। इसलिए स्वच्छता ज़रूरी है। इस अभियान में सभी को बढ़चढ़ का हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक और पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका विजय सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। जिससे लोगों में साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। कहा कि अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखने में योगदान दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी साइकिल चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और स्वच्छ भारत बनाने का का संकल्प दिलाया। रैली के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सफाई का संदेश प्रसारित किया किया गया, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें । समाचार सांकलन - नंद्कुमार राजपूत

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts