Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: कोरबा में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शिरकत

Admin / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 229

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

कोरबा। जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।

यह कार्यक्रम कोरबा जिले के निवासियों के लिए कई अहम परियोजनाओं के आरंभ का प्रतीक है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए लाभार्थियों को आवास की सुविधा प्रदान करने के साथ ही, जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
  • विकास के लिए सरकार का समर्पण

कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों ने संबोधित करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई। अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है, जिसमें कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में खास प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और नागरिकों के जीवन में सुधार आएगा।
  •   उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कही यह बात...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी अपने विचार साझा करते हुए कोरबा के विकास में नागरिकों की भागीदारी और योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग और आधारभूत ढांचे के विस्तार से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस आयोजन ने कोरबा में विकास कार्यों की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव , श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, पूर्व सभापति संतोष राठौड़, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी समिति बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों उपस्थित थे।    

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts