Thu, 18 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

जब ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा?

झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग आज, JMM से बैजनाथ, कांग्रेस से प्रणव मैदान में...

मुंगेली वनमंडल में मिला तेंदुए का शव : क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 17, 2026 / Post views : 11

Share:

Today’s Top News : रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता की हत्या, पिता ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, पति-पत्नी ने की आत्महत्या, रिश्वतखोरी मामले में सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

कोरिया। सत्ताधारी दल के नेताओं के बीच रेत उत्खनन का विवाद कोरिया जिले में मरने-मारने में तब्दील हो चुका है. बीती रात सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में हुई दिल दहला देने वाली घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी को आरोपियों ने पहले टिपर से मारकर क्षतिग्रस्त किया, फिर आग लगा दी. घटना में गाड़ी में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। दो बच्चों के साथ पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले वह मायके चली गई थी। पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र की है।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके हुए पाए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला पायलीखंड थाना क्षेत्र का है।

धमतरी। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। उस पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने का आरोप है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला का कल सम्मान करेगा माहेश्वरी समाज

रायपुर। माहेश्वरी सभा रायपुर ने गुरुवार को विमतारा हॉल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का अभिनंदन समारोह आयोजित किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। ओम बिरला माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ हैं। माहेश्वरी सभा रायपुर के अध्यक्ष राजेश तापडिया, महामंत्री आलोक बागड़ी एवं कार्यक्रम संयोजक शंकर डागा ने संयुक्त रूप से बताया कि लगभग तीन सौ समाज बंधु एवं महिलाएं उक्त समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष का उद्बोधन होगा। माहेश्वरी सभा ने समाज बंधुओं से अपील की है कि समय से आधा घंटा पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।

किताबें-यूनिफॉर्म नहीं मिलने पर इदरीस गांधी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बावजूद अनेक विद्यार्थियों को अब तक पाठ्यपुस्तकें एवं यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं हो सकी है, जबकि राज्य शासन द्वारा सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की जाती हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। गांधी ने मुख्यमंत्री से जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने एवं सभी विद्यालयों में जल्द किताबें एवं यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts