Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बिग ब्रेकिंग न्यूज… कोरबा :भाजपा नेता अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से हत्या, जिले में सनसनी

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 403

Share:

​कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से आज मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कारखाना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

​अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हमले के बाद अक्षय गर्ग को लहूलुहान हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

0 ​क्षेत्र में तनाव और आक्रोश

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे कटघोरा और जिले में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। अस्पताल के बाहर परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। जिले के आला पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

​पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts