Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, 1000 रुपये की जगह महिला को दिए जा रहे 500 रुपये

Share:
ABN Express News 24x7  छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना एक बार फिर लापरवाही के कारण विवादों में आ गई है। बस्तर से सरगुजा तक इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। जहां एक ओर बस्तर में सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से योजना का लाभ उठाया गया, वहीं सरगुजा में 41 वर्षीय हितग्राही को योजना के तहत 1000 रुपये की जगह महज 500 रुपये दिए जा रहे हैं। सरगुजा की हेमा कंसारी, जिनकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग ने वृद्धा मानते हुए महतारी वंदन योजना के तहत केवल 500 रुपये दिए। विभाग का कहना है कि हेमा को वृद्धा पेंशन दी जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार वृद्धा पेंशन केवल 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाती है। हेमा ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बस्तर में सनी लियोनी के नाम पर फर्जीवाड़ा इससे पहले बस्तर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां सनी लियोनी के नाम पर फर्जी खाता बनाकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया गया। खास बात यह थी कि खाते में सनी लियोनी के पति का नाम जॉनी सिंस दर्ज किया गया था। मामले के उजागर होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के कारण सरकार की देशभर में आलोचना हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री के इलाके में लापरवाही सरगुजा का यह मामला महिला एवं बाल विकास मंत्री के क्षेत्र का है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एडिशनल कलेक्टर ने कहा है कि उन्हें हाल ही में इस मामले की जानकारी मिली है और इसे जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts