Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

सूचना

: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू, रेपिड रिस्पांस टीम गठित, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

Share:

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है और राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. प्रभावित क्षेत्र में पोल्ट्री और अंडे की दुकानों को बंद कर दिया गया है और सीरो सर्वलेंस कार्य शुरू कर दिया गया है.

रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म की 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडे नष्ट किए गए। - Dainik Bhaskar  

Bird flu in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसकी रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं. राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं. 

गौरतलब है कि प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन एनफ्लूएंजा) के मामले की पुष्टि हुई है. 30 जनवरी 2025 को कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की अकस्मिक मृत्यु की सूचना के बाद, पशु चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी. जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने 31 जनवरी 2025 को बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि की है.

1 से 10 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री और अंडे की दुकानें बंद

संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं के निर्देश पर बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए रायगढ़ जिले में प्रभावित कुक्कट पालन प्रक्षेत्र के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट, अंडे, आहार और अन्य सामग्रियों का विनिष्टीकरण किया गया है. प्रभावित क्षेत्र के 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री और अंडे की दुकानों को बंद कर दिया गया है और सीरो सर्वलेंस कार्य शुरू कर दिया गया है. जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा कुक्कुट पालकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं. रायगढ़ कुक्कुट प्रक्षेत्र में इन्फेक्टेड जोन से पोल्टी प्रोडक्ट की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है. पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट किट का उपयोग भी करने कहा गया है.

आम जनता से अपील

संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि संक्रामित क्षेत्र में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है. पोल्ट्री उत्पादों का सेवन स्वच्छता और सावधानी से किया जा सकता है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और कुपोषण दूर करने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामलों की कोई सूचना नहीं मिली है. एवियन एनफ्लूएंजा एक घातक संक्रामक रोग है, जो पक्षियों में फैलता है. हालांकि अब तक भारत में इस वायरस के मानवों में संक्रमण का कोई मामला नहीं देखा गया है. फिर भी वायरस के लक्षण और संक्रमण के जोखिम को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts