Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: घर में खून से सनी मिली बुजुर्ग की लाश, आरोपी ने धारदार हथियार से रेता गला फिर… सनसनी

Admin / Fri, Sep 27, 2024 / Post views : 265

Share:
ABN NEWS EXPRESS 24x7 रायगढ़ शहर के जूट मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रायगढ़ में बीती रात शहर के अंदर अपने घर में सो रहे वृद्ध की अज्ञात हत्यारे ने गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया है। गुरुवार को सुबह मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्नीफर डाग की मदद से जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
  • इन दिनों जिले में लूट, चोरी, हत्या जैसी घटनाओं में इजाफ हो रहा है, जिससे शहरवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में बीती रात शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी पिता स्व. दादूराम तिवारी (65 वर्ष) ब्याज का धंधा करता था, बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी की पहले ही मृत्य हो चुकी है और उसकी दो बेटियों की शादी होने के बाद बब्बू तिवारी अपने घर में अकेला ही रहता था।
 
  • इस दौरान बुधवार की रात में अज्ञात हत्यारे ने उसके घर में घर घुसकर गला रेत कर हत्या कर दी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि बब्बू तिवारी ब्याज का धंधा चलाता था, इस लिहाज से किसी लेनदार या देनदार द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया जाने की संभावना जताई जा रही है।।
 
  • CG Crime News: वहीं गुरुवार को सुबह घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल टीआई मोहन भारद्वाज, सीएसपी व एडिशनल एसपी मौके पर पहुँच कर घटना ए वारनदात की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा तैयार कर जिला अस्पताल के मरच्यूरी भेजा गया जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया है।

डॉग स्कॉर्ट को भी नहीं मिला सुराग

गुरुवार को सुबह इस गंभीर हत्या के मामले को देखते हुए एसपी दिब्यांग पटेल के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्कार्ट को मौके बुलाया गया, जो घटना स्थल से गली-मोहल्ले होते हुए कयाघाट मुक्तिधाम तक गया, लेकिन उसके बाद उसे भी कोई सुराग नहीं मिला, जिससे वापस लौट गया। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार देर शाम पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी

गुरुवार को सुबह मृतक के घर के सामने रहने वाले पड़ोसी ने उसके घर जाकर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, ऐसे में उसी समय घर में काम करने महिला भी आ गई, जो अनहोनी की आशंका से अपने एक परिचित को बाउंड्री के भीतर जाकर देखने के लिए बोली, जहां बाउंड्री के भीतर झांकने के बाद अंदर का दृश्य देखते ही उसके पाव तले जमीन खिसक गई और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी खबर चारों तरफ फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
हत्यारों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है, साथ ही आसपास के सीसी टीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
  • समाचार संकलन : अनिल बघेल, छतीसगढ़ 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts