Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: Breaking News: CG में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, संचालक ने तैयारियों की समीक्षा की

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 रायपुर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य सेवाएं के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों को बीमारियों को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए। बैठक में डायरिया और स्वाइन फ्लू के प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, रोकथाम एवं इलाज के लिए की जा रही तैयारियों की स्थिति पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। वीडिया कान्फ्रेंस में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन, सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक उपस्थित थे। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से सात मरीजों की मौत हो चुकी है। 19 से ज्यादा मरीज मिले है। रायपुर में स्वाइन फ्लू के 16 संदिग्ध मरीज मिले। इनके स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। राजधानी में अब तक एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान अंबेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड को स्वाइन फ्लू से पीडि़तों के लिए रिजर्व किया गया है। यहां चार मरीज भर्ती हैं। बिलासपुर सिम्स में चार बेड का आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया है। स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी से शुरू होते हैं। एक-दो दिन सर्दी रहने के बाद खांसी, कफ, सिर और हाथ-पांव में दर्द शुरू होता है। बुखार के साथ स्थिति तेजी से बदलती है। खांसी इतनी ज्यादा होती है कि सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। पीडि़त व्यक्ति की छींक या उसके करीब जाने से सांस के जरिए यह दूसरे को संक्रमित करता है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए भी कोरोना की तरह सावधानी जरूरी है। संक्रमित के करीब जाने के पहले मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts