Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : जनदर्शन में आत्महत्या के प्रयास का मामला: बीजेपी पार्षद पर युवक ने लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप....

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 216

Share:

जनदर्शन में आत्महत्या के प्रयास का मामला: बीजेपी पार्षद पर युवक ने लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप, प्रशासनिक जांच में आया अब नया मोड़

धमतरी कलेक्टर जनदर्शन में इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मंगलवार को युवक ने भाजपा पार्षद और मंदिर ट्रस्ट पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन प्रशासनिक जांच में आरोप तथ्यहीन पाए गए।

प्रशासन के अनुसार जिस जमीन और रास्ते का उल्लेख किया गया था, वह मंदिर ट्रस्ट के अधीन है और उस पर कब्जे का मामला सामने आया है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने लोगों से जनदर्शन में तथ्यात्मक शिकायतें लाने और किसी भी तरह का आत्मघाती कदम नहीं उठाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के दौरान परिवार के साथ पहुंचे शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, BJP पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप, मौके पर मचा हड़कंप

क्या था मामला

बता दें कि मंगलवार को धमतरी शहर के पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी रोहित सोनी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग करते हुए आवेदन सौंपा था। इसी दौरान रोहित सोनी ने अपने साथ लाया गया मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया।

रोहित सोनी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि उनका परिवार पिछले लगभग 60 वर्षों से बढ़ेश्वर महादेव मंदिर के समीप निवास कर रहा है। उनका कहना था कि हाल के दिनों में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

युवक ने आरोप लगाया था कि मकान निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और उन्हें घर खाली करने का दबाव बनाया। उन्होंने भाजपा पार्षद निलेश लुनिया और उनके कुछ सहयोगियों पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। साथ ही दावा किया था कि उनके घर आने-जाने के रास्ते को खोदकर बाधित कर दिया गया है, जिसके चलते वह काफी पीड़ित है और इससे उसने आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। इस दौरान जांच में लगाए गए आरोपों से अलग तथ्य सामने आए हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts