Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: ग्राम गीतपुरी-नुनियाकछार का मामला: ग्रामीणों ने सड़क की मांग के लिए स्कूली बच्चों का लिया सहारा

Admin / Thu, Sep 26, 2024 / Post views : 259

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मुंगेली - कलेक्टर राहुल देव ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीतपुरी-नुनियाकछार में स्कूली बच्चों द्वारा टयूब के सहारे नदी पार कर स्कूल जाने को लेकर वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जॉच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा इस मामले की जॉच की गई। इस दौरान टीम द्वारा ग्राम में पहुॅचकर स्कूल के प्रधान पाठक, बच्चों के पालकगण और ग्रामीणजनों से पुछताछ की गई। जॉच में पाया गया कि ट्यूब के सहारे प्राथमिक शाला गीतपुरी जाने वाले बच्चे ग्राम नुनियाकछार का निवासी है। ग्रामीणों द्वारा सड़क बनाने की मांग को शासन तक पहुॅचाने के लिए यह विडियो वायरल किया गया है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्राम के कुछ निषाद परिवार आगर नदी के तट पर अस्थायी जीवन-यापन करने आये थे, जो विगत कुछ वर्षाे से स्थायी रूप से निवासरत है। आगर नदी के दूसरे तट पर प्राथमिक शाला गीतपुरी संचालित हो रहा है। निषाद परिवार के कई बच्चे प्राथमिक शाला गीतपुरी एवं शासकीय उ.मा.वि. नवागांव ची. में अध्ययनरत है। प्राथमिक शाला नुनियाकछार निषाद परिवार के घरों से लगभग डेढ से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसमें कुछ दूरी तक पगडण्डी रास्ता (खेत के मेढ़) से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक शाला गीतपुरी पास में होने के कारण अपने बच्चों को वहॉ पढ़ा रहे है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को नदी पार कर आने-जाने में समस्या को देखते हुए स्कूल में प्रवेश देने के लिए मना भी किया गया था, लेकिन पालक द्वारा प्राथमिक शाला नुनियाकछार में दूरी एवं असुविधा को कारण बताकर प्राथमिक शाला गीतपुरी में सुरक्षित स्कूल पहुॅचाने की शर्त पर प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्यूब के सहारे नदी पार कर बच्चों का स्कूल जाने का विडियो शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वायरल किया गया है, जबकि वस्तुस्थिति अलग है। ग्राम नुनियाकछार से शासकीय प्राथमिक शाला गीतपुरी जाने के लिए पगडण्डी होकर अलग से रास्ता भी है, जिसके माध्यम से बच्चों द्वारा आसानी से स्कूल पहुॅचा जा सकता है। उन्होने बताया कि नदी पार कर स्कूल आने-जाने में असुविधा एवं अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए बच्चों को प्राथमिक शाला नुनियाकछार में प्रवेश कराया जाएगा। जांच टीम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दिवाकर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
रूपेंद्र भारती की रिपोर्ट, मुंगेली , समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts