Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राज्यसभा के लिए हाईकमान को भेजा 7 नामों का पैनल, जातीय संतुलन पर खास फोकस

Abhyuday Bharat News / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 161

Share:

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर इन दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों का 7 नामों का पैनल तैयार कर नई दिल्ली स्थित पार्टी हाईकमान को भेज दिया है।

जातीय समीकरणों का रखा गया खास ध्यान

सूत्रों के मुताबिक, इस पैनल में एससी–एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है। पार्टी ने अनुभवी और कद्दावर नेताओं को प्राथमिकता दी है।

नुसूचित जाति (SC) वर्ग

  • नवीन मार्कंडेय

  • डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

  • किरण बघेल

सामान्य वर्ग

  • गौरीशंकर अग्रवाल

  • प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

  • सरोज पांडे

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

  • नारायण सिंह चंदेल

दिल्ली में होगा अंतिम फैसला

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश इकाई द्वारा भेजे गए इन नामों पर दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में मंथन होगा। आगामी चुनावी रणनीति, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन सात में से दो नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। माना जा रहा है कि निर्णय जल्द ही घोषित हो सकता है।

P

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts