Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़: चप्पल को सूंघ 10 किमी दौड़ा कुत्ता, जंगल में तीन दिन से बेहोश पड़े युवक को ढूंढ निकाला

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 147

Share:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तीन दिन से लापता युवक को पुलिस डॉग विमला ने 10 किमी दूर जंगल में बेहोशी की हालत में खोज निकाला। खेत पर काम के दौरान वह नशे में रास्ता भटक गया था। भूखे-प्यासे भटकने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस टीम ने समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस के खोजी कुत्ते ने तीन दिन से लापता एक युवक को ढूंढ निकाला। युवक करीब 10 किलोमीटर दूर घने जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। समय रहते पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।  इस सफल ऑपरेशन में पुलिस डॉग विमला की अहम भूमिका रही। 

मामला बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के डांडबछाली गांव का है। यहां रहने वाला तरुण सिदार 19 फरवरी को अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गया था।  दिनभर काम करने के बाद शाम तक वह घर नहीं लौटा।  परिवार ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके भतीजे अरुण सिंह ने 21 फरवरी को बेलगहना चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

दोस्तों के साथ पी थी शराब, घर वापस नहीं लौटा था युवक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन तरुण सिदार ने खेत पर अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी थी।  शराब पीने के बाद सभी साथी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन तरुण वापस नहीं पहुंचा। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके साथियों से पूछताछ की, पर उनसे भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। 

जांच के दौरान पुलिस को खेत के पास तरुण की टोपी और चप्पल बरामद हुई।  इसके बाद पुलिस ने खोज अभियान तेज करते हुए डॉग स्क्वाड की मदद लेने का निर्णय लिया। पुलिस की डॉग विमला और उसके हैंडलर मनोज साहू को मौके पर बुलाया गया। 

चप्पल की गंध सूंघकर कुत्ता पहुंचा

डॉग विमला ने चप्पल की गंध सूंघकर जंगल की दिशा में तलाश शुरू की, घने जंगल के बीच उसने लगभग 10 किलोमीटर तक लगातार ट्रैकिंग की ,आखिरकार वह एक स्थान पर पहुंचकर भौंकने लगी, जहां तरुण सिदार बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस टीम ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।  डॉक्टरों ने बताया कि युवक कई घंटे भूखे-प्यासे और नशे की हालत में जंगल में भटकता रहा, जिससे वह कमजोर होकर बेहोश हो गया था। 

होश में आने के बाद तरुण ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में वह रास्ता भटक गया था। रातभर जंगल में भटकते रहने और पानी-भोजन न मिलने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते खोजी अभियान चलाने और डॉग स्क्वाड की मदद लेने से युवक की जान बचाई जा सकी। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts