Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

Chhattisgarh :-News : छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 7, 2025 / Post views : 146

Share:

छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार (07 दिसंबर) को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. एक कार और ट्रक की टक्कर में चार पुरुषों और 17 वर्षीय एक लड़के की जान चली गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के पास तड़के उस समय हुई, जब कार सवार लोग मनोरा के पास एक मेले में ‘ऑर्केस्ट्रा शो’ देखने के बाद अपने पैतृक स्थान खटंगा लौट रहे थे. दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने बताया, “कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.” घटना के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल

घटना के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी. अधिकारी ने बताया कि दुलदुला थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया . सड़क हादसे में मृतकों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रामप्रसाद यादव (26), उदय कुमार चौहान (18), सागर टिर्की (22), दीपक प्रधान (19) और अंकित तिग्गा (17) के रूप में हुई है. ये सभी खटंगा निवासी थे. थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts