Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : एक आरोपी ACB की रिमांड पर, पूछताछ के बाद नेताओं की भी बढ़ सकती है मुश्किलें !

Admin / Wed, Sep 11, 2024 / Post views : 268

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के मामले में हड़कंप मचा हुआ है. छत्तीसगढ़ में इस मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी कर एसीबी, ईओडब्ल्यू ने रिमांड पर लिया है. इससे पूछताछ होगी. बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की विशेष अदालत ने कथित शराब घोटाले मामले में आरोपी अरविंद सिंह को 8 अप्रैल तक EOW की हिरासत में भेज दिया है. कथित शराब घोटाले मामले में FIR दर्ज करने के बाद EOW ने बुधवार की रात सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. अब ये जांच एजेंसियां इससे पूछताछ करेंगी. कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में लोकसभा चुनाव के पहले इस घोटाले में शामिल और भी नेताओं, अफसरों की गिरफ्तारी हो सकती है. 

70 लोगों के खिलाफ हुई है FIR

उप निदेशक (अभियोजन) मिथलेश वर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा ने सिंह को 8 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है. एसीबी/ईओडब्ल्यू ने सिंह की 10 अप्रैल तक हिरासत की मांग की थी.  प्रवर्तन निदेशालय के एक पत्र के आधार पर कथित शराब घोटाले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने जनवरी 2024 में सिंह और कांग्रेस के कई नेताओं समेत 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व में दावा किया था कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने निजी और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मिलकर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने और शराब के कारोबार में अवैध लाभ कमाने के लिए आपराधिक कृत्य किया था. ईडी ने कहा था कि उसकी जांच से पता चला है कि छत्तीसगढ़ में एक आपराधिक गिरोह काम कर रहा था.

हड़कंप मच गया है

पिछले साल  जुलाई में ईडी ने रायपुर की एक पीएमएलए अदालत में कथित शराब घोटाला मामले में चार्जशीट दायर की थी. जिसमें उसने दावा किया था कि 2019 में शुरू हुए 'शराब घोटाले' में 2161 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है. बिलासपुर हाईकोर्ट ने ईडी के पीएमएलए के मामले में अरविंद सिंह को दी थी. देर रात अरविंद सिंह जेल से रिहा होते ही एसीबी ने हिरासत में लाकर कोर्ट में पेश किया था. पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. इस गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है. 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts