Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

सूचना

: छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव का रंगारंग आयोजन, भारतीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत से सजेगी शाम

Admin / Fri, Dec 27, 2024 / Post views : 165

Share:
ABN Express News 24x7 

प्रदेश की प्रतिष्ठित संस्था स्काई हाईट्स वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन द्वारा श्री साईनाथ फ़ाउंडेशन व नृत्यधारा फाउंडेशन द्वारा निष्पादित शहर स्थित होटल बंसीवाला में भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य से ओत-प्रोत वृहद रंगारंग कार्यक्रम छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार शाम 5 बजे से आयोजित उक्त कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नृत्यधारा डांस एकेडमी की निर्देशिका आँचल पांडेय के नेतृत्व में एकेडमी की छात्राएँ पूर्वी चंद्रा, अनन्या साव, रुचि देवांगन, संस्कृति पांडेय व अन्य द्वारा कथक नृत्य की भावभीनी प्रस्तुति व कार्तिक कथक नृत्य केंद्र बिलासपुर की छात्राएँ नित्या खत्री, आयुषी दुबे, अंजनी मिश्रा व संचिता दास द्वारा रायगढ़ घराने पर आधारित कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे सत्र में प्रदेश के लोकप्रिय युवा वायलिन वादक महेंद्र मोंगरे, बांसुरी वादक पुष्पराज डडसेना व सुप्रसिद्ध तबला वादक रामचंद्र सरपे द्वारा विभिन्न राग-रागिनियों पर आधारित शास्त्रीय वादन की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। तदोपरांत संक्षिप्त सम्मान सत्र में आमंत्रित गणमान्य अतिथियों के करकमलों से आमंत्रित कलाकारों, विभिन्न विशिष्टजनों व सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बहुरंगी आयोजन के अन्तर्गत उपशस्त्रीय व सुगम गायन की प्रस्तुति हेतु विख्यात गायक सुगम शिवाले व गायिका श्वेता शिवाले को आमंत्रित किया गया है। श्री साईंनाथ फाउंडेशन के संस्थापक आशीष राज सिंघानिया व नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आँचल पांडेय ने बताया कि समृद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य को संरक्षित व संवर्धित करने के प्रयासों के अन्तर्गत प्रदेश भर में ऐसे आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं, उसी श्रृंखला में शहर में इस एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के समस्त कलाप्रेमियों व संगीतप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की उन्होंने अपील भी की

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts