Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़: मौना के कुत्ते का क्या नाम? पेपर में आंसर के विकल्प में लिखा राम; महासमुंद में बवाल..

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 177

Share:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सत्र 202526 की चौथी कक्षा की अर्धवार्षिक अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र विवादों में है। कुत्ते के नाम के विकल्प में राम शब्द शामिल होने से हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सत्र 2025-26 की चौथी कक्षा की अर्धवार्षिक अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में राम शब्द शामिल किए जाने से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग, प्रशासन और शासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

बुधवार को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक सवाल था— मौना के कुत्ते का नाम क्या है? इस प्रश्न के विकल्पों में राम नाम शामिल था। जैसे ही यह प्रश्न सामने आया, हिंदू समाज और संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की महासमुंद जिला इकाई ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठनों का कहना है कि यह केवल शिक्षा विभाग की लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उनका आरोप है कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और चेतना का प्रतीक हैं, ऐसे पवित्र नाम को इस तरह के प्रश्न में शामिल करना अस्वीकार्य और दंडनीय है। संगठन ने मांग की है कि प्रश्नपत्र तैयार करने से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए, उन्हें तत्काल निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए। 

विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जिलेभर में उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। इसी आक्रोश के तहत बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली और पैदल मार्च करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।  इस दौरान डीईओ विजय कुमार लहरे के खिलाफ नारेबाजी की गई और कार्यालय परिसर में उनका पुतला दहन किया गया। इस मामले में आम नागरिकों और अभिभावकों की नाराजगी भी सामने आई है। 

क्या बोले अधिकारी?

वहीं पूरे विवाद पर सफाई देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करते समय मूल प्रश्न कुछ और था। उनके अनुसार, प्रिंटिंग प्रेस स्तर पर गलती हुई है, जहां निर्धारित प्रश्न को हटाकर दूसरा प्रश्न जोड़ दिया गया। डीईओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


छत्तीसगढ़: मौना के कुत्ते का क्या नाम? पेपर में आंसर के विकल्प में लिखा राम; महासमुंद में बवाल

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts