Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

CG NEWS : छत्तीसगढ़ी हिस्टोरिकल फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’

Abhyuday Bharat News / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 706

Share:

छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज,समाज की आस्था और शौर्य से जुड़ी कहानीछत्तीसगढ़ी हिस्टोरिकल फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालक दास” आज रिलीज़ होगी। अभिनेता ओम त्रिपाठी राजा गुरु बालक दास के रोल में तथा विधायक गुरु खुशवंत साहेब राजा गुरु आगर दास के रोल में दिखेंगे। फिल्म में तीन लीड अभिनेत्री हैं। मुख्य लीड में अमरौतिन घृतलहरे रानी मुटकी माता के रोल में नज़र आएंगी। साथ ही सान्या कंबोज एवं नेहा शुक्ला का भी अहम् किरदार है।

सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित और बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ कल 19 सितंबर से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से न सिर्फ सतनामी समाज बल्कि लाखों छत्तीसगढ़वासियों की आस्था, शौर्य और गर्व जुड़ा हुआ है।

फिल्म के निर्माता और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. आर. सोनी व मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने बताया कि यह फिल्म गुरु घासीदास के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास के जीवन दर्शन और शौर्य पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर बलिदान तक के सभी ऐतिहासिक प्रसंगों का चित्रण किया गया है। 

फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु बालकदास की मित्रता तथा प्रदेशवासियों के हक, अधिकार और स्वाभिमान को जगाने में उनके योगदान को भी दर्शाया गया है।निर्देशन अमीर पति ने किया है और संवाद किस कुर्रे ने लिखे हैं। इस फिल्म को बनाने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा, जिसकी शूटिंग भंडारपुरी, नया रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा और हैदराबाद में की गई है।

फिल्म में कुल चार गाने हैं, जिसमें टाइटल सॉन्ग भी शामिल है। गीतकार धन्नु पवन महानंद हैं, जबकि सिंगर अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी और डॉ. देवेश डहरिया ने अपनी आवाज दी है।

फिल्म की मुख्य किरदार बिन्दु रानी मुटकी माता अढ़ाई सौ पहले की पृष्ठ भूमि में नज़र आएंगी। उस दौर में गुरु घासीदास बाबा मनखे मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिए थे। गुरु घासीदास बाबा तपस्वी थे। एक समय बाद जब वे तप करने अज्ञातवास में चले गए तब पुरी जिम्मेदारी राजा गुरु बालक दास के ऊपर आ गई थी। गुरु बालक दास, गुरु घासीदास बाबा के बाताए रास्ते पर चलते हुए मानव कल्याण में रम गए और अनेक सामाजिक बुराईयों को खत्म किये। मनखे-मनखे एक समान का महान संदेश दिए। गांव गांव जाकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए। किसान आंदोलन किए सतनाम आंदोलन किए। उस समय अंग्रेज भारत देश में राज कर रहे थे। अंग्रेजी सल्तनत के खिलाफ गुरु बालक दास ने आवाज़ उठाई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी का विरोध किए थे। आजादी के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। फिल्म के रिलीज में देरी का कारण पूरी फिल्म 90% VFX और CGI में बना है। फिल्म के प्रोड्यूसर है डॉ. जे आर सोनी एवं डायरेक्टर अमीर पति हैं। एसोसिएट डायरेक्टर अमरौतिन घृतलहरे हैं जो मुख्य अभिनेत्री के रोल में हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर किस कुर्रे, गीतकार धन्नु पवन महानंद, डीओपी सुशील आचार्य हैं। फिल्म में जाने माने कलाकार लोकेश देवांगन, डॉ अजय सहाय एवं पुष्पेन्द्र सिंह जैसे कलाकारों ने किरदार निभाया है। फिल्म को छत्तीसगढ़,उड़ीसा एवं हैदराबाद के टीम ने मिलकर तैयार किया है। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts